<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: DC से जीत गुजरात टाइटंस को पड़ी भारी… कप्तान शुभमन गिल पर हुआ एक्शन, BCCI ने ठोका जुर्माना

Shubman Gill fine IPL 2026: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की पहली जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल को बड़ा झटका लगा है. BCCI ने शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है. जानिए वजह...

Shubman Gill fine IPL 2026: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने बुधवार (8 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स को हराकर IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने अपने शुरुआती 2 मैचों में करीबी हार का सामना किया था. अब आखिरकार गुजरात टाइटंस ने जीत का सिलसिला शुरू कर दिया है. हालांकि यह जीत गुजरात के कप्तान शुभमन गिल पर भारी पड़ी. दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में गुजरात ने स्लो ओवर रेट के साथ गेंदबाजी की. इसके चलते आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. IPL की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है. यह उनकी टीम का आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत इस सीजन का पहला अपराध था.

दोबारा की गलती, तो क्या होगा?

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 211 रनों का बड़ा टारगेट दिया था. इस टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली ने 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए थे. आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस पर स्लो ओवर रेट की पेनल्टी लगी. नियमों के अनुसार, गुजरात को 30 यार्ड सर्कल के अंदर 1 एक्स्ट्रा फील्डर को लाना पड़ा, जिससे दबाव बढ़ गया. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. अब अगर गुजरात टाइटंस दोबारा ऐसी गलती करती है, तो शुभमन गिल (Shubman Gill) पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है. साथ ही प्लेइंग-11 के सभी खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर पर 12-12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

रोमांचक मैच में हारी दिल्ली कैपिटल्स

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए. GT की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 45 गेंदों पर 70 बनाए. उनके अलावा वाशिंग्टन सुंदर ने 55 और जोस बटलर ने 52 रनों की शानदार पारी खेली. इसके जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 209 रन ही बना पाई. आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 2 गेंदों पर 2 रन की जरूरत की थी. डेविड मिलर स्ट्राइक पर थे, जबकि दूसरे छोर पर कुलदीप यादव खड़े थे. मिलर ने प्रसिद्ध कृष्णा की 5वीं गेंद शॉट लगाया, लेकिन सिंगल लेने से मना कर दिया. इसके बाद आखिरी गेंद पर 2 रन की जरूरत थी, लेकिन डेविड मिलर ने बॉल मिस कर दिया. इसके चलते दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

अनंत अंबानी एक दिन में जितना करते हैं खर्च, उतना कमाने में आम लोगों को लग जाएंगे 10 साल; हैरान कर देगा नेटवर्थ

Anant Ambani Net Worth: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी…

Last Updated: April 9, 2026 19:15:47 IST

AI+ का बड़ा धमाका, दुनिया का सबसे सस्ता Flip Smartphone लॉन्च, भारत में पेश किए 3 नए मॉडल

AI+ Nova Flip 5G: AI+ ने भारत में दुनिया का सबसे किफायती फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च…

Last Updated: April 9, 2026 19:12:36 IST

Kerala Exit Poll Date 2026: केरल में आज क्यों नहीं जारी हुआ एग्जिट पोल? क्या है चुनाव आयोग की गाइडलाइन,जानें कब तक आएगा रिजल्ट

Kerala Exit Poll Date 2026: आज केरल में विधामसभा का चुनाव सम्पन्न हुआ हैं. ऐसे…

Last Updated: April 9, 2026 19:08:28 IST

Assam Exit Poll Date: क्या होता है एग्जिट पोल? असम में आज क्यों नहीं हुआ जारी, जानें तारीख

Assam Exit Poll April 2026 Date: आज असम में चुनाव हो रहे हैं. ऐसे में…

Last Updated: April 9, 2026 18:56:29 IST

हंसिका मोटवानी ने भाभी पर किया मानहानि केस, लगाए गंभीर आरोप, मांगा 2 करोड़ का हर्जाना

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपनी एक्स भाभी पर 2 करोड़ रुपये का मानहानि केस किया…

Last Updated: April 9, 2026 18:50:57 IST

बागेश्वर में बेटियों के साथ सरेआम गुंडागर्दी परिजनों का आरोप, छेड़खानी का विरोध करने पर कमरे में बंद कर किया टॉर्चर!

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल…

Last Updated: April 9, 2026 18:56:04 IST