MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने के दौरान की एक गलती अब डेविड पर भारी पड़ सकती है. देखें आखिर क्यों भड़क गए अंपायर.
MI vs RCB: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार 12 अप्रैल को खेले जा रहे रोमांचक आईपीएल मैच के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला. जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचा है. RCB के बल्लेबाज टिम डेविड को अंपायरों से उस वक्त तगड़ी फटकार सुननी पड़ी, जब उन्होंने खेल के दौरान बदली गई गेंद को चेक करने की कोशिश की. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह वाकया मैच के 18वें ओवर का है. जब टिम डेविड ने हार्दिक पांड्या की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से एक गगनचुंबी छक्का जड़ा, तो गेंद गीली होने की वजह से अंपायरों ने उसे बदलने का फैसला किया. चौथा अंपायर सफेद गेंदों का डिब्बा लेकर मैदान पर आया और एक गेंद चुनी गई. आमतौर पर गेंद को गेंदबाज चेक करते हैं, लेकिन यहाँ टिम डेविड ने मस्ती-मजाक में गेंद अपने हाथ में ले ली और उसे परखने लगे. जब मैदानी अंपायर स्वरूपानंद कन्नूर उनके पास गेंद लेने पहुंचे, तब भी डेविड उसे हाथ में घुमाते रहे. अंपायर कन्नूर ने उनसे गेंद मांगी, लेकिन डेविड ने उसे तुरंत नहीं लौटाया, जिससे अंपायर काफी नाराज दिखे.
मामला बिगड़ता देख दूर खड़े दूसरे अंपायर वीरेंद्र शर्मा को बीच में आना पड़ा और उन्होंने डेविड को कड़ी चेतावनी दी. उस वक्त नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े जितेश शर्मा यह सब चुपचाप देखते रहे. कमेंट्री कर रहे दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘अब तो हर कोई गेंदबाज बनना चाहता है.’
टिम डेविड की यह हरकत उन्हें भारी पड़ सकती है. आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.10.7 के तहत, इसे खिलाड़ी या टीम द्वारा समय बर्बाद करना माना जा सकता है. अगर मैच रेफरी उन्हें दोषी पाते हैं, तो उन पर जुर्माना या कोई अन्य कार्रवाई की जा सकती है.
अब बात आती है कि क्या कोई बल्लेबाज गेंद चेक कर सकता है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस पर स्पष्ट कहा कि, ‘नियमों के मुताबिक, बल्लेबाज को बदली गई गेंद चेक करने का कोई हक नहीं है.’ गेंद तभी बदली जाती है जब वह खेलने लायक न रहे, खो जाए या उसका आकार बिगड़ जाए.’
भले ही गेंद बदलने के बाद हार्दिक पांड्या ने डेविड को उस ओवर में बांधे रखा, लेकिन डेविड ने इसकी कसर अगले ओवरों में पूरी कर दी. उन्होंने जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की गेंदों पर छक्कों की बरसात करते हुए महज 16 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए. साल्ट और कोहली ने पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी कर टीम को वो शुरुआत दी, जहां साल्ट ने 78 रन तो वहीं विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली वहीँ रजत पाटीदार ने भी अच्छी पारी खेलते हुए 20 गेंदों में 53 रन बनाएं. जिसकी बदौलत RCB एक ऐतिहासिक स्कोर (240/6) तक पहुंच पाई. अब देखना यह होगा कि इस ‘बॉल-चेकिंग’ विवाद पर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल क्या फैसला लेती है.
Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…
सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…
Guna Police Constable Beaten: बदमाशों को अब पुलिस की वर्दी का कोई डर नहीं रहा.…
Bijnor Crime News: बिजनौर में एक किशोरी, जिसने अपने परिवार की चाय में नशीली दवा…
एक दोस्त ने निस्वार्थ बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दोस्त को बिजली के हाई-वोल्टेज…
Period Problem In PCOS: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) महिलाओं में होने वाला एक हार्मोनल डिसऑर्डर…