Kavya Maran Viral Video: काव्या मारन का ये जश्न वाला वीडियो हुआ वायरल? 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आउट होते ही खुशी से झूम उठीं SRH मालकिन. प्रफुल हिंगे के कहर का वायरल वीडियो देखें.
Kavya Maran Viral Video: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच जब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना हुआ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी से तो सबको लगा था कि एक और ‘तूफान’ आने वाला है, लेकिन शायद इसी वजह से कहा जाता है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और आज का दिन इस 15 साल के स्टार के लिए थोड़ा भारी रहा. इन-फॉर्म बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जैसे ही मैदान पर उतरे, स्टेडियम में शोर मच गया. फैंस को उम्मीद थी कि वो फिर से अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों की बखिया उधेड़ देंगे. SRH के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने पहली ही गेंद ऐसी सटीक ‘हार्ड लेंथ’ पर डाली कि वैभव चकमा खा गए. गेंद की रफ्तार ने उन्हें संभलने का मौका ही नहीं दिया. वैभव ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से (स्टिकर) पर लगकर हवा में बहुत ऊंची खड़ी हो गई. ईशान किशन कैच के लिए लपके, लेकिन अंत में सलिल अरोरा ने कैच पकड़ लिया. वैभव बिना खाता खोले यानी ‘गोल्डन डक’ पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. उनके चेहरे पर निराशा साफ दिख रही थी, वो यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि क्या हुआ. लेकिन यहां SRH की मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन वाला वीडियो वायरल हो रहा है.

दरअसल, जैसे ही गेंद हवा में गई SRH की मालकिन काव्या मारन अपनी सीट से उठ खड़ी हुईं। कैच पूरा होते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था उन्हें पता था कि यह कितना बड़ा विकेट है. वैभव का विकेट गिरते ही पूरी हैदराबाद की टीम खुशी से उछल पड़ी। एक ऐसे बल्लेबाज को जीरो पर आउट करना, जो अकेले दम पर मैच पलट सकता है, किसी जैकपॉट से कम नहीं था.

वैभव सूर्यवंशी के बारे में तो अब पुरे देश और दुनिया जानती है, यहां आपको बताते हैं कि प्रफुल हिंगे कौन हैं जिन्होंने अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में एक या दो नहीं बल्कि तीन विकेट चटका दिए हैं.(खबर लिखे जाने तक टोटल 4 विकेट चटका दिए). विदर्भ की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रफुल हिंगे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. SRH ने उन पर भरोसा जताते हुए उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था.
प्रफुल हिंगे का असली डेब्यू तो 11 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ मुल्लांपुर में ही हो जाना चाहिए था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. पंजाब के खिलाफ मैच में कप्तान ईशान किशन ने टॉस के वक्त साफ कहा था कि जयदेव उनादकट की जगह प्रफुल हिंगे डेब्यू कर रहे हैं. हैरानी की बात यह रही कि प्लेइंग XI में नाम होने के बावजूद प्रफुल फील्ड पर नहीं उतरे. हैदराबाद ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर वापस उनादकट को ही बुला लिया और प्रफुल बेंच पर ही बैठे रह गए. आज सोमवार को राजस्थान के खिलाफ ईशान किशन ने फिर उन पर भरोसा जताया और इस बार वो वाकई मैदान में नजर आए और तहलका मचा दिया.
Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…
Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…
SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…
Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…
Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…
Chhattisgarh Hookah Ban: राज्य में सरकार द्वारा हुक्का बैन होने के बावजूद राजपुर के एक…