तेज गेंदबाज यश दयाल यूपीटी20 लीग सीजन 3 में वापसी कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ ने उन्हें लीग में खेलने के लिए एनओसी देने का फैसला किया है. यश दयाल पिछले कुछ समय से कानूनी मामलों को लेकर सुर्खियों में थे. उनकी टीम गोरखपुर लायंस ने उन्हें रिटेन किया है.
क्रिकेटर यश दयाल को फिर से क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है.
साल 2025 में गाजियाबाद में एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया गया था. इसके अलावा जयपुर में भी एक गंभीर मामला सामने आया था, जिसमें नाबालिग से जुड़े आरोप लगाए गए थे. यश दयाल फिलहाल जमानत पर हैं और इसी बीच उनकी फ्रेंचाइजी गोरखपुर लायंस ने उन्हें टीम में बनाए रखा है. टीम ने उनके साथ आर्यन जुयाल और सिद्धार्थ यादव को भी रिटेन किया है. वहीं दूसरी टीम मेरठ मेवरिक्स ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों में रिंकू सिंह, कार्तिक त्यागी और जीशान अंसारी को शामिल रखा है.
यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि यश दयाल को घरेलू और लीग क्रिकेट खेलने के लिए एनओसी जारी की जाएगी. उन्होंने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के चलते अब खिलाड़ी को क्रिकेट गतिविधियों में हिस्सा लेने की अनुमति दी जा रही है. यश दयाल को जांच के दौरान इलाहाबाद हाई कोर्ट और राजस्थान हाई कोर्ट से अंतरिम राहत भी मिली थी. आईपीएल में उनके प्रदर्शन को देखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने उन्हें 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.
एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…
चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…
Dhirendra Shastri Vs Ludhiana Shahi Imam: शास्त्री ने शाही इमाम से लिखित में माफी मांगने…
Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…
मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…
Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…