<
Categories: क्राइम

अश्लील वीडियो और ब्लैकमेल का खेल हुआ उजागर, अलवर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Alwar News: अलवर से एक साइबर क्राइम की खबर आई है, जहां सोशल मीडिया पर लोगों को फसाकर उनसे पैसे ऐंठता था.

Alwar Cyber Crime News: राजस्थान के अलवर में सोशल मीडिया पर लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला एक शातिर साइबर अपराधी अलवर पुलिस की गिरफ्त में आया है। आरोपी मुस्ताक खान, जो डीग का निवासी है, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर महिलाओं के फर्जी प्रोफाइल बनाकर हनी ट्रैप का खेल खेलता था.

कैसे करते थे ठगी?

अलवर पुलिस के वैशाली नगर थाना की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, कांबले शरण गोपीनाथ ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुस्ताक खान सोशल मीडिया पर खुद को लड़की बताकर लोगों से संपर्क करता था. वह वीडियो कॉल के दौरान अश्लील सामग्री दिखाकर स्क्रीन रिकॉर्डिंग करता और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़ितों से पैसे ऐंठता था.

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी किसी विशेष ऐप की मदद से अपनी आवाज को महिला जैसी बदलकर लोगों को भ्रमित करता था.  पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 हजार रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें आपत्तिजनक सामग्री और चैट रिकॉर्ड्स भी मिले हैं.

ASP ने लोगों से की ये अपील

ASP शरण गोपीनाथ ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बातचीत करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में गोपनीयता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इस गिरफ्तारी से साइबर अपराध के खिलाफ अलवर पुलिस की सतर्कता और तत्परता सामने आई है और यह एक चेतावनी भी है कि सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल और हनी ट्रैप जैसी गतिविधियों से हमेशा सावधान रहना चाहिए.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, गाड़ी पर दिखा पार्टी का स्टिकर

Saifai Viral Video: मैनपुरी के सैफई में रेस्टोरेंट के बाहर युवक युवती का कथित आपत्तिजनक…

Last Updated: September 20, 2026 23:25:44 IST

क्रिकेट के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे मोहम्मद शमी? जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

Mohammed shami jayant chaudhary meeting: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी से…

Last Updated: September 20, 2026 22:29:25 IST

वो तुम्हारी पत्नी है… सलमान ने कटरीना के लिए लिया स्टैंड तो विक्की कौशल पर भड़के लोग, जमकर किया ट्रोल

Katrina Kaif trolling: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ वीकेंड का वार में बॉडी शेमिंग और…

Last Updated: September 20, 2026 21:52:54 IST

एक तरफ जेल में इमरान खान का मेडिकल चेकअप, दूसरी तरफ बहन अलीमा हिरासत में… क्या है पूरा मामला?

Imran Khan Health Update: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल…

Last Updated: September 20, 2026 20:56:03 IST

तमन्ना का फिर दिखा डांस का जलवा, सिद्धार्थ मल्होत्रा संग ‘ठुम्मक ठुम्मक’ में मचाया धमाल

Thummak Thummak song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द व्वान' के नए डांस…

Last Updated: September 20, 2026 20:21:15 IST

पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर प्यार और शादी का वादा…मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिए गए सौरव गुर्जर

Saurav Gurjar complaint: 'महाभारत' के भीम और रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला की…

Last Updated: September 20, 2026 20:04:24 IST