इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : दिल्ली के कंझावला की वारदात को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि राजधानी में ऐसा ही एक और नया मामला सामने आया है। जानकारी दें, ताजा मामला राजौरी गार्डन से सामने आया है। जहाँ एक कार सवार ने पहले तो युवक में टक्कर मारी और फिर उसे बोनट पर आधा किलोमीटर तक घसीटा। आपको बता दें, इस घटना की सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि हॉर्न बजाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े में कार सवार व्यक्ति ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक उछलकर कार की बोनट पर जा गिरा। जिसके बाद आरोपी ने कार करीब 500 मीटर तक दौड़ाया। मालूम हो, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 323, 341, 308 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिसआरोपी की पहचान करने में जुट गयी है।
देश को झकझोर देने वाला कंझावला कांड
मालूम हो, 1 जनवरी 2023 की रात अंजलि सिंह के स्कूटी को टक्कर मारने के बाद उसे सुल्तानपुरी से कंझावला तक करीब 12 किलोमीटर तक घसीटा था। घटना में युवती की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। गृह मंत्रालय की ओर से अजंली केस में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द फास्ट ट्रायल के लिए कहा गया है। आपको बता दें, मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को इस केस में 302 की धारा जोड़ने का भी निर्देश दिया है।