Bengaluru Suicide Case: कर्नाटक के बेंगलुरू से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक लड़का और एक लड़की की शादी होने वाली थी. दोनों के परिवार वालों की मर्जी से रिश्ता हो रहा था. लेकिन फिर अचानक लड़की अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
बेंगलुरु में अंतरजातीय विवाह से पहले लड़की ने आत्महत्या कर ली है.
Vidyajyoti Suicide Case: कर्नाटक के बेंगलुरू से काफी हृदयविदारक खबर सामने आ रही है. जहां सोमवार (02 मार्च, 2026) को 27 साल की एक महिला टेक्नीशियन ने कथित तौर पर अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी सामने आ रही है कि वह एक ज्योतिषी द्वारा शादी के बारे में की गई भविष्यवाणी से परेशान थी. इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शुक्रवार को बगलागुंटे के MEI लेआउट में हुई.
मृतका की पहचान विद्याज्योति के तौर पर हुई है, जो दूसरी जाति के एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी. पुलिस के हवाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, दोनों परिवारों ने उसकी मर्जी के मुताबिक शादी के लिए हां कर दी थी.
शुरुआती जांच का हवाला देते हुए एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके माता-पिता ने हाल ही में एक ज्योतिषी से सलाह ली थी, जिसने कथित तौर पर भविष्यवाणी की थी कि शादी के दो साल बाद कपल के बीच गलतफहमी हो सकती है, जिससे शायद वे अलग हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसे टालने के लिए ज्योतिषी ने कथित तौर पर नौ दिन का अनुष्ठान करने की सलाह दी, जिसे परिवार ने किया.
हालांकि, अनुष्ठान के नौवें दिन विद्याज्योति कथित तौर पर अपने कमरे में गई और जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे, तो उसने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना का पता शाम को तब चला जब बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसने कोई जवाब नहीं दिया. पुलिस ने बताया कि बाद में उसके पिता ने दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से लटका हुआ पाया. बगलागुंटे पुलिस ने अननैचुरल डेथ रिपोर्ट (UDR) का केस दर्ज किया है और आगे की जांच चल रही है.
डिस्क्लेमर: अगर आप या फिर आपका कोई परिचित/रिश्तेदार/करीबी डिप्रेशन में है. आपके या फिर परिचित के मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार आ रहा है. यह एक तरह की आपात मेडिकल एमरजेंसी है. बतौर एक जिम्मेदार इंसान आपका दायित्व बनता है कि आप भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. जिससे किसी का जीवन बचाया जा सके.
Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…
Jallianwala Bagh Hatyakand 13th April: 13 अप्रैल 1919 का दिन आज भी लोगों की रूंह…
Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…
Baisakhi 2026 Date and Time: बैसाखी जो फसल का एक बड़ा त्योहार है कल 14…
Madhya Pradesh Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल…
Gold Price 24,22,18 Carat Today 13 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…