Caught On Camera: गुजरात कार के सेंसर अलार्म से परेशान पड़ोसी ने कथित तौर पर महिला वकील की स्विफ्ट कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. CCTV में कैद घटना में 3.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ.
Caught On Camera: गुजरात के मोरबी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां कार के सेंसर से बार-बार आने वाली आवाज से परेशान एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पड़ोसी महिला वकील की कार में आग लगा दी. आरोपी ने पहले गाड़ी पर पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ डाला और फिर माचिस से आग लगा दी. इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला गुजरात के मोरबी शहर के वाघपरा इलाके का है. घटना 28 अक्टूबर 2026 की शाम की बताई जा रही है. पीड़ित महिला वकील की पहचान पुष्पा भट्ट के रूप में हुई है. उनकी मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार घर के बाहर खड़ी थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पति कौशिक भट्ट भी पेशे से वकील हैं. आरोपी की पहचान शिखर जयेश गोहेल के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर महिला का पड़ोसी है. बताया जा रहा है कि कार का सेंसर किसी व्यक्ति या जानवर के पास आने पर बार-बार आवाज करता था. इसी आवाज से आरोपी परेशान था.
Watch: A man set a woman lawyer’s parked car on fire after reportedly becoming irritated by its repeatedly beeping sensors in Morbi. CCTV footage of the incident shows the man pouring petrol on the car, setting it ablaze and then filming the act before leaving the scene. Morbi A Division Police have arrested the accused and initiated legal action.
— DeshGujarat (@DeshGujarat) October 29, 2026
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस द्वारा साझा किए गए CCTV फुटेज में आरोपी शाम करीब 4:39 बजे कार के पास पहुंचता दिखाई देता है. इसके बाद वह प्लास्टिक की बोतल लेकर आता है और गाड़ी के बोनट तथा विंडशील्ड पर ज्वलनशील पदार्थ डालता है. फुटेज में करीब 4:44 बजे आरोपी को माचिस जलाकर कार की ओर फेंकते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद गाड़ी में आग लग जाती है. हैरानी की बात यह है कि आरोपी मौके से तुरंत भागने के बजाय जलती हुई कार को अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करता दिखाई देता है. कुछ देर बाद वह वहां से चला जाता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग से कार को करीब 3.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. महिला वकील की शिकायत के आधार पर मोरबी ए डिवीजन पुलिस ने मामला दर्ज किया. आरोपी शिखर गोहेल को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आग लगाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़ी धाराओं में कार्रवाई की है.
मोरबी के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कार के सेंसर से बार-बार आने वाली आवाज इस घटना के पीछे कथित वजह बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि कार के सेंसर की आवाज से नाराज होकर कोई व्यक्ति इस तरह का कदम कैसे उठा सकता है.
Odisha woman murder case: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में कुडानगरी थाना क्षेत्र के लूना नदी…
Delhi Karwa Chauth case: दिल्ली के निहाल विहार की श्रीराम कॉलोनी में करवाचौथ पर पति-पत्नी…
Woman Harassment: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने अपने पति पर कैप्सूल खाने…
Kanpur Mayor Karva Chauth fast: कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने करवाचौथ पर अपने पति…
Kartik month: कार्तिक मास को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और दामोदर लीला के स्मरण के…
Mount Abu Shankar Math: राजस्थान के माउंट आबू स्थित शंकर मठ में 9.5 फीट ऊंचा…