Hindi News / Crime / Crime News In Behror Alwar On Friday Night Four People Placed A Dead Body In Front Of A Medical Store On The Highway Covered It With A Quilt And Ran Away

रात के अंधेरे में चुपके से आए 2 महिला-2 पुरुष, कंबल बिछाकर करने लगे ये ‘घिनौना’ काम, पूरा मामला जान पुलिस की फटी रह गई आंखें

Crime News: अलवर के बहरोड़ में शुक्रवार रात 4 लोगों ने हाईवे स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने एक शव को रखकर उसे रजाई से ढक दिया और भाग गए।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News(इंडिया न्यूज), Crime News: अलवर के बहरोड़ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शुक्रवार रात यहां दो महिलाएं और दो पुरुष आए। चारों ने हाईवे स्थित एक मेडिकल स्टोर के सामने एक शव को रखकर उसे रजाई से ढक दिया और भाग गए। सुबह जब मेडिकल स्टोर मालिक वहां पहुंचा तो उसे रजाई में एक शव मिला। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा शव की पहचान करने और उसे वहां छोड़ने वालों की तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली-जयपुर हाईवे पटरी पर स्थित यादव मेडिकेयर दुकान के सामने शव मिला। शनिवार सुबह मेडिकल स्टोर मालिक वहां पहुंचा। रजाई देखकर उसने उसके नीचे सो रहे व्यक्ति को आवाज लगाई। लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर वह उसके पास गया। जैसे ही उसने रजाई हटाई तो वह दंग रह गया। रजाई के नीचे एक व्यक्ति का शव रखा था। यह देखकर वह दंग रह गया। मृतक व्यक्ति की नाक में रुई ठूंस रखी थी। उसने तुरंत स्थानीय थाने को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

सोनीपत में हथियारों की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पंजाब जेल में बंद ‘गैंगस्टर’ के इशारे पर करते थे हथियारों की सप्लाई का काम

Crime News (दो महिला और दो पुरुष करने लगे ये काम)

संघर्ष विराम की शुरुआत से पहले हमास ने दिखाई हेकड़ी, क्या Netanyahu करेंगे पलटवार? आने वाली तबाही से सहम हुए हैं गाजा की निर्दोष अवाम

मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव की तलाशी ली। लेकिन उसके पास कुछ नहीं मिला। मृतक के नाक में रुई डाली हुई थी। शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। बाद में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ नहीं मिला। इस पर पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उसमें दो महिलाएं और दो पुरुष शव रखते नजर आए। चारों ने मेडिकल स्टोर के सामने कंबल बिछाया। इसके बाद उन्होंने शव को उस पर लिटा दिया। उन्होंने उसे रजाई से ढक दिया और फिर इधर-उधर देखने के बाद वहां से भाग गए। 

मोर्चरी में रखवाया गया शव

पुलिस ने शव को वहां से उठाकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि यह हत्या का मामला है या कुछ और। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मेडिकल स्टोर के सामने शव छोड़कर जाने का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुस्लिम होने पर भी अहमदिया समुदाय को नहीं माना जाता मुसलमान, वजह जान हैरत में खुली रह जाएंगी आंखें, हज करने चला गया तो…

Tags:

Alwar Crime Newsalwar newscrime newsShocking News
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Khelo India अकादमी दौरे पर खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा -“जब महिलाएं भार उठाती हैं, तो देश ऊंचा उठता है”
Khelo India अकादमी दौरे पर खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा -“जब महिलाएं भार उठाती हैं, तो देश ऊंचा उठता है”
जापान की नाशपाती की निजिस्सिकी किस्म किसानों को बनाएगी लखपति, सेब और कीवी से भी महंगा बिकता है यह फल, मदर डेयरी-रिलायंस जैसी कंपनी में रहती है भारी डिमांड
जापान की नाशपाती की निजिस्सिकी किस्म किसानों को बनाएगी लखपति, सेब और कीवी से भी महंगा बिकता है यह फल, मदर डेयरी-रिलायंस जैसी कंपनी में रहती है भारी डिमांड
नशा तस्करी मामलों में जनवरी से जून तक 1858 केस दर्ज़, 3051 से अधिक नशा तस्करों को पहुंचाया जेल, नशा तस्करी में संलिप्त 87 लाख से अधिक की संपत्ति की जब्त 
नशा तस्करी मामलों में जनवरी से जून तक 1858 केस दर्ज़, 3051 से अधिक नशा तस्करों को पहुंचाया जेल, नशा तस्करी में संलिप्त 87 लाख से अधिक की संपत्ति की जब्त 
नशा तस्कर को सुनाई पांच साल की सजा, 25 हजार रुपए जुर्माना किया, 2019 में चरस तस्करी करते हुआ था गिरफ्तार 
नशा तस्कर को सुनाई पांच साल की सजा, 25 हजार रुपए जुर्माना किया, 2019 में चरस तस्करी करते हुआ था गिरफ्तार 
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया ‘व्यास पूजा’ और ‘व्यास पीठ’ का महत्व, महाराज बोले – गुरु अपने भक्तों को कभी भी ‘गिरने’ नहीं देता 
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया ‘व्यास पूजा’ और ‘व्यास पीठ’ का महत्व, महाराज बोले – गुरु अपने भक्तों को कभी भी ‘गिरने’ नहीं देता 
Advertisement · Scroll to continue