राजधानी दिल्ली के मंडोली की जेल से एक रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। दरअसल, सोमवार को मंडोली जेल में बंद एक कैदी ने एक महिला डॉक्टर से रेप करने की कोशिश की हैं। इस मामले की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
लेडी रेस्टरूम में छिपा बैठा था आरोपी कैदी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला डॉक्टर कैदियों की मेडिकल जांच करने के लिए मंडोली जेल गई थीं। इस दौरान आरोपी कैदी महिला रेस्टरूम में छिपा हुआ था और जब महिला डॉक्टर रेस्टरूम में गई तो वह उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा। डॉक्टर ने जब शोर मचाया तो आरोपी डॉक्टर को जाम से मारने की कोशिश करने लगा। वहीं महिला डॉक्टर ने हिम्मत दिखा शोर मचाते हुए बाहर भागने लगी इस सब के चलते वह जमीन पर गिर गई और उसे चोट आ गई।
ये भी पढ़े– Navratri Totke: नवरात्रि में असरदार साबित होते है लौंग के ये उपाय, हर परेशानी हो जाएगी दूर