<
Categories: क्राइम

‘लल्ली-शल्ली को भी…’, कनाडा से भारत तक खौफ! गोल्डी का ऑडियो वायरल, लॉरेंस को दे डाली ये धमकी

Goldy Audio Clip Viral: चंडीगढ़ में सोमवार देर शाम हुईं मौत के बाद अब गोल्डी बराड़ खुल के सामने आ चुका है, इस दौरान गोल्डी की एक ऑडियो वायरल हुईं जिसमें उसने लॉरेंस को खुलेआम धमकी दी है, आइए विस्तार से जानें पूरी खबर.

Goldy Threat to Lawrence Bishnoi: चंडीगढ़ में सोमवार देर शाम युवक को गोलियों से छलनी करने के बाद अब,  कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ जंग का एलान कर दिया है. सोशल मीडिया पर चल रहे एक ऑडियो क्लिप में गोल्डी ने कहा कि वे तुम्हारी लल्ली-शाली को भी मार सकते थे. यह धमकी गोल्डी और उसके नए गैंग के पेरी के मर्डर के बाद बिश्नोई के खिलाफ नए गैंग वॉर का इशारा देने के बाद आई है. लेकिन यह “लल्ली-शाली” किसकी बात कर रहा है? आइए इस गैंग वॉर की भाषा समझते हैं.

ऑडियो क्या कह रहा है?

गोल्डी का वायरल ऑडियो 2 दिसंबर, 2025 का है. लॉरेंस को टारगेट करते हुए गोल्डी ने कहा कि वह लल्ली-  शल्ली को आसानी से खत्म कर सकता है.  माना जा रहा है कि यह इशारा लॉरेंस के गैंग की लड़कियों की तरफ है. हो सकता है कि गोल्डी बरार लॉरेंस बिश्नोई की किसी गर्लफ्रेंड के लिए यह कोडवर्ड इस्तेमाल कर रहा हो.

चंडीगढ़ मर्डर के बाद सामने आया ऑडियो

ध्यान दें कि यह ऑडियो चंडीगढ़ पेरी मर्डर के बाद लीक हुआ था, जहां लॉरेंस के ग्रुप ने पेरी को “देशद्रोही” कहकर मार डाला था. गोल्डी के ग्रुप (रोहित गोदारा के साथ) ने इस मर्डर के बाद लॉरेंस को खुलेआम धमकी दी है.

बराड़ ने लॉरेंस को दी चेतावनी

दुबई में सिपा के मर्डर का ज़िक्र करते हुए गोल्डी बराड़ ने कहा कि सिपा पुलिस का मुखबिर था और ग्रुप के नाम पर पैसे ले रहा था. इसी वजह से उसे मारा गया. बराड़ ने चेतावनी दी कि लॉरेंस का काउंटडाउन शुरू हो गया है. उसने कहा कि तुम्हारी लड़कियां इंडिया में घूम रही हैं; हम उन्हें भी मार सकते थे, लेकिन हम नाजायज़ लोगों को नहीं मारते.  ऑडियो पूरी तरह पंजाबी में है और तेज़ी से वायरल हो रहा है. हालांकि, अभी तक ऑफिशियली कन्फर्म नहीं हुआ है कि आवाज़ सच में गोल्डी बराड़ की है या नहीं.

2025 में शुरू हुईं थी अनबन

बता दें कि, गोल्डी और लॉरेंस के बीच अनबन जून 2025 में शुरू हुई थी. गोल्डी को लगा कि अनमोल बिश्नोई की US में गिरफ्तारी गलत है, इसलिए उसने एक अलग ग्रुप बनाया. यह ग्रुप बनाने के बाद गोल्डी ने दुबई में सिपा का मर्डर (नवंबर 2025) करवाया। जवाब में लॉरेंस के ग्रुप ने चंडीगढ़ में पेरी को मार डाला.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Haryana: ‘मुझे मारने वाला मेरा पति है…’, महिला ने मौत से पहले डायरी में लिखा राज, क्रूर पति ने पीट-पीटकर की थी हत्या

पंचकुला के पिंजोर में एक महिला अपनी दुकान के बाहर गंभीर रूप से घायल अवस्था…

Last Updated: August 26, 2026 21:00:12 IST

नेपाल-तिब्बत बाढ़ में ईशा फाउंडेशन के कैलाश समूह के 77 तीर्थयात्री लापता, सद्गुरु ने दी जानकारी

हाल ही में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु ने एक्स पर जानकारी दी कि ईशा फॉउंडेशन कैलाश…

Last Updated: August 26, 2026 20:18:29 IST

‘उसने कहा, ‘मम्मी, मुझे दर्द हो रहा है’: आईआईटी छात्र की मां का छलका दर्द, जान देने से पहले की थी बात

आईआईटी दिल्ली में एमएससी फिजिक्स के 31 वर्षीय छात्र ऋषिकेश कुमार ने कैंपस के अंदर…

Last Updated: August 26, 2026 19:27:59 IST

Noida Traffic Jam से मिलेगी राहत, फिल्म सिटी से अक्षरधाम के बीच महामाया तक बनेगा एलिवेटेड रोड, देखें डिटेल्स

Noida Elevated Road: नोएडा और दिल्ली के बीच आवागमन जल्द ही आसान और जाम से…

Last Updated: August 26, 2026 18:56:04 IST

जुड़वां बच्चे साथ, कंधों पर जिम्मेदारी: असम की एक मां के जनगणना के वीडियो ने जीत लिया सबका दिल

Assam Teacher Viral Video: असम की एक शिक्षिका का वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Last Updated: August 26, 2026 18:50:10 IST

Visiting Places India: सितंबर में बना रहे हैं घूमने का प्लान? ये 3 जगह ट्रैवलिंग के लिए हो सकती हैं बेस्ट

Visiting Places India: सितंबर के महीने में घूमने का मन बना रहे हैं, तो हम…

Last Updated: August 26, 2026 18:39:48 IST