हैदराबाद में एक नाबालिग लड़की का दो युवकों ने रेप किया है आरोपी पीड़िता के परिचित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी 14 वर्षीय लड़की को दो दिन पहले एक लॉज में ले गए थे।यहां उन्होंने उसका कथित रुप से रेप किया। पुलिस ने माता-पिता द्वारा की गई शिकायत के अनुसार जानकारी दी है की बुधवार को आरोपी के चले जाने के बाद लड़की को ट्रेस कर लिया गया था।
दोनों आरोपी गिरफ्तार।
पीड़िता ने अपने साथ दोनों युवकों द्वारा की गई वहशीपन की कहानी बताई। जिसके बाद पुलिस ने उसे भरोसा सेंटर भेज दिया और दोनों आरोपितों गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की जांच अभी भी जारी है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने में लगी है।
13 सितंबर को पीड़िता घर से हो गई थी लापता।
पुलिस ने बताया कि 13 सितंबर को पीड़िता अचानक अपने घर से लापता हो गई थी काफी तलाशने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो उसके परिवार ने पुलिस थाने में उसके अपहरण का मामला दर्ज कर दिया था। किडनैपिंग का केस दर्ज होने के बाद पुलिस लड़की की तलाश करने में जुट गई थी और इसी दौरान लापता हुई लड़की को ढूंढ निकाला गया।
ये भी पढ़ें- Health Tips: बदलते मौसम में पिएं इस विधि से दूध, बीमारियों से रहेंगे हमेशा दूर।