Mahesh Meena Murder Case: जयपुर के वीकेआई थाना क्षेत्र में महेश मीणा की संदिग्ध मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है. परिजनों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपा, जिसमें मृतक की पत्नी कथित दोस्त और दो युवकों के साथ नजर आ रही है. मामला जांच में है.
Mahesh Meena Murder Case: जयपुर में 27 साल के महेश मीणा की संदिग्ध मौत का मामला अब लगातार उलझता जा रहा है. शुरुआत में परिवार को लगा कि महेश की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई. लेकिन जैसे-जैसे घटना से जुड़े CCTV फुटेज और कथित वीडियो सामने आए, परिवार का शक गहराता गया. अब मृतक के पिता ने उसकी पत्नी कविता समेत चार लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.
परिवार के मुताबिक, 5 अगस्त को महेश अपनी पत्नी कविता के साथ दवा लेने के लिए घर से निकला था. दोनों बगरू और बोरेज की तरफ गए थे. देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता होने लगी. अगली सुबह महेश के छोटे भाई मनीष को कविता का फोन आया. उसने बताया कि महेश की तबीयत अचानक खराब हो गई है और वह विश्वकर्मा इलाके में पुलिया नंबर 14 के पास आकर उसे ले जाए. मनीष अपनी बहन के साथ मौके पर पहुंचा तो महेश सड़क किनारे बेहोश पड़ा था. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
कविता ने परिवार को बताया था कि रास्ते में महेश की तबीयत खराब हुई और वह बाइक से गिर गया. लेकिन महेश के पिता बाबूलाल मीणा को यह बात ठीक नहीं लगी. उन्होंने घटना के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज तलाशनी शुरू की. परिवार का दावा है कि फुटेज में घटनाक्रम कविता की बताई कहानी से अलग दिखाई दिया. परिजनों के मुताबिक, फुटेज में महेश अकेला नहीं था. दो बाइकों पर तीन युवक और कविता दिखाई दे रही थी. परिवार ने इन लोगों की पहचान गणेश, अजय मीणा और गोलू प्रजापत के रूप में की है.
परिवार ने कविता और गणेश के बीच करीब नौ साल से संबंध होने का भी आरोप लगाया है. उनका कहना है कि शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा. हालांकि इन आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है. परिजनों ने कुछ कथित वीडियो भी पुलिस को सौंपे हैं. इनमें कविता की बातचीत को लेकर परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं. इन वीडियो की सत्यता और बातचीत के पूरे संदर्भ की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
महेश की मौत के बाद शुरुआत में इसे प्राकृतिक मौत माना गया था. बाद में परिवार की शिकायत और सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. 16 अगस्त को विश्वकर्मा थाने में कविता समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है. अब CCTV फुटेज, कथित वीडियो और पोस्टमार्टम से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि महेश की मौत वास्तव में कैसे हुई और उस रात उसके साथ क्या हुआ था. जांच पूरी होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी.
नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…
Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…
नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…
नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…