Kanpur Crime: कानपुर के कल्याणपुर कला स्थित अवनीश यादव बॉयज हॉस्टल के बंद कमरे में 30 वर्षीय डिलीवरीमैन केशव वर्मा का शव पंखे से लटका मिला. कमरे से दुर्गंध आने पर साथी छात्रों ने पुलिस को सूचना दी. केशव को आखिरी बार 19 नवंबर को देखा गया था. पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा था, 'सबको एक दिन मरना है.' फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
हॉस्टल के कमरे में मृत मिला डिलीवरीमैन
Kanpur Crime: हॉस्टल के एक बंद कमरे से कई दिनों तक आती दुर्गंध ने एक युवक की मौत का राज खोल दिया. कल्याणपुर कला स्थित अवनीश यादव बॉयज हॉस्टल के सेकेंड फ्लोर पर बने कमरे में 30 वर्षीय डिलीवरीमैन केशव वर्मा का शव पंखे से लटका मिला. पड़ोस के कमरों में रहने वाले छात्रों को जब कमरे से तेज दुर्गंध आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा खुलवाकर जांच की. कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा था, ‘सबको एक दिन मरना है.’ हालांकि, युवक की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
पुलिस के अनुसार, केशव वर्मा को आखिरी बार 19 नवंबर को देखा गया था. इसके बाद वह कमरे से बाहर नहीं निकला. सोमवार को कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास के छात्रों को अनहोनी की आशंका हुई. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो केशव का शव पंखे से लटका मिला. शव की हालत देखकर उसके कई दिन पुराना होने की आशंका जताई गई है.
मृतक की पहचान 30 वर्षीय केशव वर्मा के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के नौगवां गांव का रहने वाला था. हालांकि, उसका परिवार फिलहाल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में रहता है. परिवार में पिता गोपाल वर्मा, मां और एक बहन हैं. पुलिस के मुताबिक, केशव यहां डिलीवरी का काम करता था और 17 अक्टूबर को ही हॉस्टल में रहने आया था.
मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कमरे की जांच की. इस दौरान एक सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है, जिसमें लिखा था, ‘सबको एक दिन मरना है.’ हालांकि, इस संदेश के पीछे युवक की क्या वजह या मंशा थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में युवक के डिलीवरी का काम करने की बात सामने आई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.
kartik purnima snan muhurt: कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन ब्रह्म…
Kaushambi murder case: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के रसूलपुर गिरसा गांव में 20 नवंबर…
Shloka ambani look: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के चेन्नई में हुए दो दिवसीय वेडिंग…
Muzaffarpur dowry dispute: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के हरपुर कृष्णा गांव में दहेज के…
UP Crime News: बस्ती में 26 साल की एक महिला शिक्षिका पर खुद से करीब…
Begusarai viral video: बिहार के बेगूसराय जिले के मैसहा गांव में एक नवविवाहिता और उसके…