Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया था. उसकी सचिन से जान-पहचान थी और दोनों के बीच रुपयों का लेन-देन भी होता था. रुपये मांगने पर सचिन ने भुगतान नहीं किया तो संजय ने उसकी पत्नी रिंकी का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं.
पूर्व सीआरपीएफ जवान ने लिव-इन में रहने से इनकार करने पर महिला और उसके बच्चों पर खुखरी से किया हमला
Uttarakhand Crime News: उत्तराखंड के काशीपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला के साथ जाने से इनकार करने पर शख्स ने गुस्से में खुखरी से उसपर और उसके दो बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया. कोतवाली आईटीआई पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है.
आरोप है कि संजय ने 18 नवंबर की रात खड़कपुर देवीपुरा में रिंकी और उसके दो बच्चों पर हमला किया था. शुक्रवार को एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के समय महिला का पति सचिन कुमार बरेली से ट्रेन के जरिए रात करीब नौ बजे काशीपुर पहुंचा था. इसी दौरान पत्नी ने फोन कर बताया कि संजय ने उन पर हमला कर दिया है. इसके बाद फोन संपर्क टूट गया.
सचिन घर पहुंचा तो गेट, रैंप, बरामदे, लॉबी और कमरे में खून बिखरा हुआ था. किरायेदारों ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर वे बाहर आए थे. उन्होंने एक व्यक्ति को महिला और दो बैगों के साथ सीआरपीएफ लिखी कार में जाते देखा था.
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच की तो महिला और उसके दोनों बच्चे केवीआर अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती मिले. उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाला संजय भी वहीं मौजूद था.
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी घर में घुसकर महिला पर अपने साथ चलने का दबाव बना रहा था. महिला ने इनकार किया तो उसने खुखरी से उसकी गर्दन पर वार किया. बच्चों ने विरोध किया तो उनके मुंह, गर्दन और उंगली पर भी हमला कर दिया. तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है.
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 19 नवंबर को हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. बाद में मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ी गई.
पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया था. उसकी सचिन से जान-पहचान थी और दोनों के बीच रुपयों का लेन-देन भी होता था. रुपये मांगने पर सचिन ने भुगतान नहीं किया तो संजय ने उसकी पत्नी रिंकी का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं.
पुलिस के मुताबिक, मई 2026 में संजय ने रिंकी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप का प्रमाणपत्र भी बनवा लिया था. उसने अपनी पत्नी को तलाक देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी थी, लेकिन रिंकी उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी. इसी बात को लेकर संजय नाराज रहने लगा था.
पुलिस जांच के अनुसार, 18 नवंबर को दोपहर में संजय रिंकी के घर पहुंचा, लेकिन गेट बंद होने के कारण वापस लौट गया. इसके बाद वह केंद्रीय विद्यालय से बच्चों को कार में बैठाकर घर ले आया. रिंकी ने फोन पर बताया कि सचिन घर पर है, जिसके बाद संजय इंतजार करता रहा.
सचिन के घर से जाने के बाद जाली वाला गेट खुला देखकर संजय अंदर घुस गया. रात करीब नौ बजे रिंकी घर पहुंची तो आरोपी को देखकर भागने लगी. संजय ने उसे पकड़कर पीटा. बच्चों ने विरोध किया तो उसने खुखरी से तीनों पर हमला कर दिया.
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर केवीआर अस्पताल के बाहर खड़ी कार से वारदात में इस्तेमाल खून से सनी खुखरी और लकड़ी की म्यान बरामद की है. इसके अलावा क्विड कार (यूपी 12 एएस 7834), लाल रंग के बैग में पीड़िता के कपड़े और दस्तावेज तथा गहरे जामुनी रंग के बैग में बच्चों के कपड़े, लेडीज पर्स और उसमें रखे सफेद धातु के आभूषण भी बरामद किए गए हैं. आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…
CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…
Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…
Tulsi Vivah Katha in Hindi: जानें माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह की पौराणिक…
Kal Ka Kumbh Rashifal 21 November 2026: शनिवार को कुंभ राशि वालों का करियर, कारोबार,…
Pandokhar Dham Maharaj: एमपी के प्रसिद्ध पंडोखर धाम में पति को अपनी पत्नी के चरित्र…