Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक शख्स पर दोस्त की नाबालिग बेटी और पड़ोस में रहने वाली दो सगी बहनों के यौन शोषण का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, यह सिलसिला करीब डेढ़ महीने तक चला.
महाराष्ट्र क्राइम न्यूज
महाराष्ट्र के विरार में नाबालिगों से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने 45 साल के कमलेश कदम को गुजरात से दबोचा है. उस पर तीन लड़कियों को करीब डेढ़ महीने तक निशाना बनाने का आरोप है. गिरफ्तारी के बाद उसे वसई की अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को पूछताछ के लिए उसकी हिरासत मिल गई.
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी का एक दोस्त जेल में बंद है. जेल जाने से पहले उसने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी की देखभाल की जिम्मेदारी कमलेश को सौंपी थी. इसके बाद महिला और उसकी बेटी आरोपी के घर रहने लगीं. आरोप है कि महिला की गैरमौजूदगी में कमलेश नाबालिग को अकेला पाकर उसका यौन शोषण करता था. विरोध करने पर वह उसे धमकाता भी था.
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर पड़ोस में रहने वाली दो नाबालिग सगी बहनों के साथ भी दुष्कर्म का आरोप है. बताया जा रहा है कि उसने अपने घर पर पार्टी रखकर दोनों को बुलाया था. आरोप है कि वहां उन्हें शराब पिलाने के बाद उनके साथ यौन शोषण किया गया.
पीड़िताओं में से एक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की. गुजरात पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है.
यह खबर भी पढ़ें: Caught On CCTV: रेलवे स्टेशन पर मां की ममता शर्मसार! 2 मासूम बच्चों के
यह खबर भी पढ़ें: Uttar-Pradesh News: रात के अंधेरे में मिलने आई थी प्रेमिका, फिर सुबह अचानक छप्पर में प्रेमी के साथ लटकी मिली लाश; गांव में मचा कोहराम
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाहा…
ICC Cricket Calendar 2035: ICC ने 2035 तक होने वाले प्रमुख पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का…
Odisha teacher rescue: ओडिशा के कंधमाल जिले में भूस्खलन के दौरान लापता हुए 47 वर्षीय…
Patna Chhath accident: पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर घाट पर छठ महापर्व…
Mohammed Siraj Angry Video: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे में 22 रन से…
Kaushambi assault case: कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा सहावनपुर गांव में पुरानी रंजिश…