Mumbai Police Constable Suicide: मुंबई पुलिस के जवान भैयासाहब वावले की मौत ने सबको झकझोर दिया है. कलिना हेडक्वार्टर में मिले सुसाइड नोट में आखिर ऐसी क्या वजह लिखी थी? जानें इस खौफनाक कदम का पूरा सच.
'अगर खुदकुशी नहीं की तो नौकरी खा जाऊंगी', मुंबई पुलिस के कांस्टेबल भैयासाहब भीमराव वावले ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली
Mumbai Police Constable Suicide: मुंबई पुलिस के गलियारों से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. एक जवान जिसने अभी कुछ ही दिन पहले खाकी वर्दी पहनी थी उसने अचानक मौत का रास्ता चुन लिया. मुंबई के कलिना पुलिस हेडक्वार्टर में रहने वाले कांस्टेबल भैयासाहब भीमराव वावले ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.
32 साल के भैयासाहब वावले मूल रूप से परभणी के रहने वाले थे. उनकी मेहनत रंग लाई थी कि इसी साल 7 फरवरी 2026 को वो मुंबई पुलिस में ड्राइवर के पद पर भर्ती हुए थे. अभी नौकरी को ठीक से सवा महीना भी नहीं बीता था कि 15 मार्च को कलिना ट्रेनिंग सेंटर में उनका शव फंदे से लटका मिला. इस खबर ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया.
सुसाइड करने से पहले भैयासाहब ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत की ऐसी वजह बताई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. भैयासाहब का नांदेड़ की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था. वो दोनों साथ रहना चाहते थे लेकिन लड़की के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. नोट के मुताबिक, लड़की के परिवार वाले भैयासाहब को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. हद तो तब हो गई जब उन्हें जान से मारने और पुलिस की नौकरी से सस्पेंड करवाने की धमकियां मिलने लगीं.
सुसाइड नोट में एक दिल दहला देने वाली बात सामने आई है. भैयासाहब ने लिखा कि उनकी गर्लफ्रेंड की मां ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उसने आत्महत्या नहीं की, तो वह उसकी नौकरी छुड़वा देगी. उधर, लड़की के माता-पिता उसकी शादी कहीं और तय करने की तैयारी कर रहे थे. धमकियों और अपने प्यार को खोने के डर से भैयासाहब इस कदर टूट गए कि उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया.
बेटे को खोने के बाद भैयासाहब के पिता ने वकोला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर लड़की के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. एक हंसते-खेलते जवान का इस तरह चले जाना वाकई दुखद है.
Mumbai Crime: आरे कॉलोनी का रहने वाला आरोपी मुनव्वर नासिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी…
Laddu Gopal Astro Tips: हिन्दु धर्म में लोग अक्सर गिफ्ट के रूप में देवी- देवताओं…
KVS Admission 2026 Lottery Result Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज, 9 अप्रैल को…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ ट्रैवल‑रील्स में दावा किया जा रहा है कि…
Himachal pradesh Gold Price Today 09 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के शहरों में…
अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में सत्तू…