<
Categories: क्राइम

मुसलमान नहीं है मोनालिसा का ‘पति’ फरमान, पड़ोसी ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा, जाति भी बता दी

Farman Khan Monalisa Marriage Controversy : मोनालिसा नाबालिग है. यह जांच से पता चला है. सवाल यह है कि अगर फरमान मुस्लिम है तो उसने मोनालिसा से मंदिर में ही शादी क्यों की?

Farman Khan Monalisa Marriage Controversy : 2026 की शुरुआत में सोशल मीडिया पर प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के दौरान ‘महाकुंभ वायरल गर्ल’ के नाम से चर्चित हुईं मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी को लेकर नया ट्विस्ट आ गया है. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की ताजा जांच रिपोर्ट में मोनालिसा नाबालिग पाया गया. ऐसे में कथित पति फरमान खान की गिरफ्तार भी हो सकती है. इस बीच इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. 

मस्जिद से ज्यादा मंदिर जाता था फरमान

फरमान खान के पड़ोसी और करीबी राहुल तोमर यह दावा  करके सनसनी फैला दी है कि  फरमान असल में मुस्लिम है ही नहीं, बल्कि वह तो हिंदू ‘जाट’ परिवार से ताल्लुक रखता है. राहुल का कहना है कि वह हमारे भाई हैं और एक ही पूर्वज की संतान हैं. राहुल ने एक और चौंकाने वाली बात भी बताई कि वह कुछ साल पहले तो मस्जिद से ज्यादा मंदिर जाता था.

ऐसे में सवाल यह भी है कि अगर फरमान मुस्लिम है तो उसने मोनालिसा से मंदिर में ही शादी क्यों की? इस पूरे प्रकरण में एक और खुलासा यह भी हुआ है कि अगर मंदिर में फरमान और मोनालिसा ने मंदिर में शादी की भी तो फिर दोबारा अपने धर्म के अनुसार निकाह क्यों नहीं किया?  कई कई सारे सवाल हैं जो फरमान को लेकर उठ रहे हैं. 

यहां पर बता दें कि NCST की जांच में पति फरमान खान को लेकर और उनकी जाति को लेकर भी बड़े खुलासे के बाद उसे जेल भी हो सकती है. पहली बात यह है कि यह शादी अवैध करार दी जा सकती है. कपल की शादी को रद्द करने के साथ ही कथित  पति फरमान को गिरफ्तार भी किया जा सा सकता है. जांच के बाद सामने आया है कि मोनालिसा शादी के समय 16 साल  और 2 महीने की थी.

ऐसे में नाबालिग लड़की से शादी करने को लेकर फरमान को जेल भी हो सकती है. इसके अलावा फरमान खान पर अपरहण और बाल-विवाह के भी गंभीर आरोप लगे हैं.पता चला है कि मध्य प्रदेश के महेश्वर से लेकर केरल तक के दस्तावेजों को खंगाला तो मोनालिसा और फरमान खान की शादी को लेकर कई चौंकाने वाले राज़ सामने आए. महेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रिकॉर्ड के मुताबिक, मोनालिसा की जन्मतिथि 30 दिसंबर 2009 दर्ज है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

IRCTC Next-Gen Trains: वंदे भारत भी पड़ जाएगी फीकी! 220 की रफ्तार से दौड़ेगी ये नई ‘सुपर’ ट्रेन, जानें क्या है खास?

Indian Railway Next-Gen Trains: वंदे भारत के बाद अब तैयार हो जाइए बुलेट जैसी रफ्तार…

Last Updated: April 10, 2026 15:21:02 IST

चोरी ऊपर से सीनाजोरी! स्कूटी पर बैठी बेटी पर हमले के लिए दौड़े पालतू कुत्ते, पिता ने किया बचाव तो मालिक ने कर दी पिटाई

सड़क पर हिंसक झड़प का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति…

Last Updated: April 10, 2026 15:12:11 IST

Radhika Merchant Anant Ambani Kiss: बर्थडे गिफ्ट! अनंत अंबानी को भरी महफिल में पत्नी राधिका ने दी Kiss

Anant Ambani Kiss: अनंत अंबानी के बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर लगातार अंबानी…

Last Updated: April 10, 2026 14:52:06 IST

Eggless Cake Recipe: बिना अंडे के केक नहीं बनता सॉफ्ट? इस तरह से बनाएंगे तो हमेशा स्पंजी बनेंगे केक

Cake Recipe: अगर आप वेजीटेरियन हैं और बेकिंग के शौकीन हैं तो एगलेस केक बनाना…

Last Updated: April 10, 2026 14:51:48 IST

Kisan e-Mitra: PM Kisan की अगली किस्त से लेकर फसल बीमा तक, ‘किसान ई-मित्र’ देगा हर सवाल का सटीक जवाब

Kisan e-Mitra AI Chatbot: अभी तक किसानों को बीमा, लोन, सब्सिडी और योजनाओं से जुड़ी…

Last Updated: April 10, 2026 14:45:58 IST

बस 100 रुपये और लाखों आपकी जेब में! आधे दाम पर मिल रहे ब्लूचिप स्टॉक्स, फटाफट करें निवेश

Stocks Under 100 Rupees India: अगर आप भी फायदेमंद ब्लू चिप स्टॉक खरीदना चाह रहे…

Last Updated: April 10, 2026 14:32:54 IST