<
Categories: क्राइम

जमीन के झगड़े में हैवानियत! युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, मचा हड़कंप

ओडिशा के सुंदरगढ़ में जमीन को लेकर विवाद हुआ. इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवा पर पेट्रोल छिड़क दिया और उसे जिंदा जलाने की कोशिश की. युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसी हालत गंभीर बनी हुई है.

Odisha Crime News: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के लहुणीपाड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. गणिघषा गांव में एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कथित कोशिश की गई. घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे युवक को पहले लहुणीपाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे राउरकेला के इस्पात जनरल अस्पताल रेफर किया गया है.

घायल युवक की पहचान कान्हु चरण महांता के रूप में हुई है. परिवार के मुताबिक, शनिवार सुबह कान्हु चरण पास के एक नाले की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बाइक से पहुंचे दो लोगों ने कथित तौर पर उन्हें रोक लिया.

ग्रामीणों ने बचाई जान

आरोप है कि दोनों ने कान्हु चरण के शरीर पर पेट्रोल डाल दिया और फिर आग लगा दी. आग की लपटों में घिरे कान्हु चरण मदद के लिए चिल्लाने लगे. उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर उन्हें बचाया. इसके बाद ग्रामीण उन्हें तत्काल लहुणीपाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे. गंभीर रूप से झुलसे होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राउरकेला के इस्पात जनरल अस्पताल (IGH) रेफर कर दिया. फिलहाल उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

जमीनी विवाद का आरोप

कान्हु चरण की पत्नी ने इस हमले के पीछे जमीन से जुड़ा विवाद होने का आरोप लगाया है. कान्हू की पत्नी पद्मा महांता के अनुसार, उनकी जमीन पर उनके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर बिना अनुमति के एक पेट्रोल पंप लीज पर दे दिया था. इस मामले की जानकारी हासिल करने के लिए कान्हु चरण ने कथित तौर पर आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी थी. पद्मा का कहना है कि आरटीआई आवेदन के बाद इस मामले को लेकर विवाद बढ़ गया था. इसी जमीन और पेट्रोल पंप से जुड़े विवाद के कारण कान्हु चरण पर हमला किए जाने की आशंका परिवार ने जताई है. परिवार की ओर से लगाए गए इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.

पेट्रोल की बोतल और माचिस बरामद

घटना की सूचना मिलते ही लहुणीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से माचिस की एक डिब्बी, पेट्रोल से भरी एक बोतल और एक जोड़ी चप्पल बरामद की है. पुलिस अब इन सामानों समेत घटनास्थल से जुटाए गए अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है. साथ ही उन दो कथित बाइकसवारों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, जिन पर हमला करने का आरोप है. 

ये भी पढ़ें: Jail Video Call: जेल के अंदर वीडियो कॉल! कैदियों को कैसे कराया जा रही बात

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

IND VS WI:श्रेयस अय्यर के नाम कप्तानी का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, लगा ऐसा धब्बा; गंभीर की बढ़ी टेंशन

IND VS WI: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने T20 क्रिकेट इतिहास में अपने नाम एक…

Last Updated: October 10, 2026 10:23:25 IST

Dhruv Rathi Detained: CJP Protest से पहले हिरासत में ध्रुव राठी? दिल्ली पुलिस का एख्शन शुरू; अब क्या होगा?

Dhruv Rathi Detained: यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम में हिरासत में लिए जाने की खबर…

Last Updated: October 10, 2026 10:14:47 IST

Silver Price Today: आज देश के बड़े शहरों में 1 किलो चांदी का भाव, खरीदने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Silver Price Today 10 Oct 2026: अगर आप चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो…

Last Updated: October 10, 2026 09:40:58 IST

IND VS WI: गंभीर को नहीं समझ आया वेस्टइंडीज का मास्टर प्लान? 249 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया; इन 3 कारणों से पलटा मैच

IND VS WI:. वेस्टइंडीज़ ने 250 रन का टारगेट चेज़ किया, जो ओवरऑल T20I हिस्ट्री…

Last Updated: October 10, 2026 09:03:17 IST

CJP Jantar Mantar Protest: स्कूल, बैंक, बाजार या शराब…आज क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? जानें यहां

Delhi CJP Protest What’s Open and Closed: CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी…

Last Updated: October 10, 2026 08:59:36 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, गाड़ी में तेल भरवाने से पहले देखें 10 शहरों की लिस्ट

UP Petrol Diesel Price Today 10 Oct 2026: यूपी में आज पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट…

Last Updated: October 10, 2026 08:45:28 IST