(इंडिया न्यूज) पटना पुलिस ने हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता के ऊपर एक छात्रा के साथ रेप करने के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने इस पर ज्यादा जानकारी नहीं दी है लेकिन उन्होंने बताया है कि बीते शुक्रवार को पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता निरंजन कुमार ने अपने कार्यालय में इंटर्न के रूप में कार्यरत 22 वर्षीय विधि छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी जानकारी के बाद आरोपी पर धारा 341, 342,354, 354 (ए) और 504 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

युवक ने शादी करने के नाम पर बनाए संबध, बाद में दिया धोखा

गत 4 दिसंबर को पटना पुलिस ने दो युवक पर अपने महिला साथी के साथ रेप करने के आरोप में मामला दर्ज किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि युवक और युवती दोनों एक साथ एक ही कोचिंग में परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मामला प्रकाश में तब आया जब युवती ने अपने लोकल थाने में दो युवक के खिलाफ जबरन संबध बनाने का आरोप लगाया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसका लम्बे से युवक(आदित्य राज) के साथ दोस्ती थी। उसने मुझसे शादी करने का वादा किया था। उसने शादी का दिलासा दे संबध बनाए। जब मैं प्रेगनेंट हो गई तो उसने मुझे ऑबर्शन करा लेने को कहा। वह लड़का अब शादी करने से मना कर रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर सजा दे।