होम / Delhi Flood: दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाह जी को चिट्ठी लिखकर मांगी मदद

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाह जी को चिट्ठी लिखकर मांगी मदद

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : July 12, 2023, 9:06 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़),Delhi Flood: लगातार हुए भारी बारिश के कारण देश के कई राज्यों में बाढ़ की स्थिती बनी हुई है। कुछ ऐसे ही हालात देश की राज्धानी दिल्ली की हैय़। बता दें यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से प्रशासन चौकान हो गई है और इससे निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देश के गृह मंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि अगर हो सके तो पानी की दिल्ली पहुंचने की गति को थोड़ा कम किया जाए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “केंद्रीय जल आयोग ने बताया है कि यमुना का जलस्तर रात के 10-12 के बीच 207.72 मीटर हो जाएगा… मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि अगर हो सके तो पानी की दिल्ली पहुंचने की गति को थोड़ा कम किया जाए। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत जी ने कॉल कर बताया कि हथिनीकुंड सिर्फ बैराज है और वहां कोई जलाशय नहीं। वहां पानी रोकने की कोई सुविधा नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा,”यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में यमुना का खतरे का निशान 205.33 मीटर है और अभी इस वक्त यमुना का जलस्तर 207.71 मीटर पर पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर आखिरी बार 1978 में इतना हुआ था। उस वक्त यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर था।”

ये भी पढ़ें – Panchayt Election: पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेस में कही ये अहम बातें

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT