India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Flood: राजधानी दिल्ली में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ITO बैराज से संबंधित समस्या का समाधान न निकलने के बाद आर्मी से मदद मांगी है। उन्होंने कहा, “हमने इससे पार पाने के लिए आर्मी से मदद मांगी है।”
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बाचतीत कर कहा, अलग-अलग कारणों के चलते दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पानी घुस गया है। ITO पर नाली नियामक के टूटने की वजह से पानी आ गया है। वहीं राजघाट पर नाले से पानी के बैकफ्लो की वजह से और कई अन्य स्थानों पर ओवरफ्लो के चलते यमुना का पानी आवासी इलाकों में आ गया है। यमुना का पानी ओवरफ्लो होने की वजह से कई जगहों पर आवासीय और अन्य इलाकों में घुसा है।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि यमुना के पानी से अब दिल्लीवासियों को राहत मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लोगों को इससे राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। धीरे-धीरे करके पानी कम हो रहा है। यमुना का जल स्तर कल 208.66 तक पहुंच चुका था। जिसके बाद अब यमुना का पानी 208.38 तक आ चुका है। उन्होंने कहा, “अब धीरे-धीरे पानी जैसे जैसे नीचे आता जाएगा लोगों को उसी हिसाब से राहत मिलेगी। बाढ़ से प्रभावित इलाके में खतरे को लेकर मुनादी कराए जा रहे हैं। लोगों को खतरे की जानकारी देने का काम जारी है।”
Also Read:
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.