Dengue in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है। बता दें कि दिल्ली में डेंगू ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। हाल ही में दिल्ली में डेंगू से पहली मौत हो गई है। दरअसल, दिल्ली के सरिता विहार थाने के एसएचओ रजनीश शर्मा की डेंगू से मौत हो गई है। बीते कुछ दिनों से रजनीश शर्मा अस्पताल में भर्ती थे। रजनीश शर्मा 1997 बैच के अधिकारी थे। आपको बताते चलें कि सरिता विहार पुलिस थाने का चार्ज संभालने से पहले वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने के एसएचओ रह चुके थे।
आपको बता दें कि रजनीश शर्मा को पिछले कुछ दिनों से बुखार था, और जांच कराने के बाद उसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी। वो अपने परिवार के साथ रोहिणी में रहते थे और उनका अंतिम संस्कार भी रोहिणी में ही किया जाएगा। आपको बता दे कि पांच दिन पहले रजनीश शर्मा को इलाज के लिए रोहिणी के महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आज बुधवार सुबह उनकी डेंगू से मौत हो गई।
Also Read: ‘इनवेस्ट कर्नाटक 2022’ का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- उम्मीद भरी नजरों से भारत को देख रही दुनिया