होम / पहाड़ों में हो रही है बर्फबारी, दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

पहाड़ों में हो रही है बर्फबारी, दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

Rizwana • LAST UPDATED : December 14, 2022, 1:51 pm IST

(इंडिया न्यूज़): देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में तेजी से बढ़लाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों में बर्फ़बारी के कारण मैदानी इलाकों में तेजी से ठंड बढ़ी है। यही कारण है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ी है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बिन मौसम बरसात होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार  चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में दक्षिण-पूर्व और उत्तरी केरल और कर्नाटक तट से सटे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसी कारण से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बिन मौसम बारिश के अनुमान हैं। औरंगाबाद, धुले, नंदुरबार, नासिक, मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। 14 दिसंबर को मध्य महाराष्ट्र में बारिश देखने को मिलेगी। सिलसिला दो से तीन दिन तक चलेगा।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.