होम / बाढ़ से राजधानी का हाल बेहाल, ITO-राजघाट समेत दिल्ली के कई इलाके पानी-पानी

बाढ़ से राजधानी का हाल बेहाल, ITO-राजघाट समेत दिल्ली के कई इलाके पानी-पानी

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : July 15, 2023, 11:11 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Flood: राजधानी दिल्ली का हाल बाढ़ से बेहाल हो रखा है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ की गंभीर स्थिति अभी भी बनी हुई है। शहर के पॉश इलाकों में पानी भरा हुआ है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का आमना-सामना करना पड़ रहा है। राजघाट, ITO और शांति वन इलाके में चारों तरफ पानी भरा हुआ है। जिस कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।

यमुना बाजार इलाके में बाढ़ की स्थिति गंभीर

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में बाढ़ की स्थिति बेहद ही गंभीर है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से पुराने लोहे के पुल के आस-पास पानी जमा हो गया है। यमुना का जलस्तर 205.33 मीटर पर है। हालांकि धीरे-धीरे करके पानी काफी कम होने लगा है। ऐसा कहा जा रहा है कि रविवार तक 206 मीटर तक ही पानी का लेवल रह जाएगा। बता दें कि अगर इस बीच बारिश हुई या फिर हथिनी कुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा गया तो एक बार फिर से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ सकता है।

3 दिन में 60 लाख से अधिक लोगों ने किया मेट्रो में सफर

दिल्ली के अधिकतर इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। सुप्रीम कोर्ट के बाहर गुरुवार शाम से काफी पानी जमा हो गया। जिसके बाद सुबह होते-होते पानी राजघाट और ITO तक फैल गया। राजघाट के पास नाला बैक मारने से और सुप्रीम कोर्ट के पास रेगुलेटर खराब होने से शहर में पानी भर गया। जिसका असर यातायात पर पड़ा है। ईस्ट दिल्ली से सेंट्रल दिल्ली को जोड़ने वाली मुख्य सड़कें बंद कर दी गई हैं। यमुनापार के लोगों को इधर आने के लिए काफी घूम के आना पड़ रहा है। सड़कों पर पानी भरे होने की वजह से लोगों को मेट्रो से आना-जाना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले 3 दिनों में 60 लाख से अधिक लोगों ने मेट्रो में सफर किया है।

IMD ने येलो अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली में बाढ़ के बीच लोगों को परेशानी कर देने वाली खबर दी है। बारिश को लेकर IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में अगर अब बारिश हुई तो लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं।

Also Read: 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.