होम / Top 5 Places to visit in delhi: क्रिसमस को बनाएं शानदार! जरा घूम के आए दिल्ली के इन 5 जगहों पर, देखिए पूरी लिस्ट

Top 5 Places to visit in delhi: क्रिसमस को बनाएं शानदार! जरा घूम के आए दिल्ली के इन 5 जगहों पर, देखिए पूरी लिस्ट

Divyanshi Bhadauria • LAST UPDATED : December 15, 2022, 4:43 pm IST

(इंडिया न्यूज़, Top 5 Places to vist in delhi on Christmas): दिसंबर का महीना अभी शुरू ही हुआ है ऐसे में क्रिसमस फेस्टिवल भी नजदीक आ रहा है। दिल्लीवासियों ने भी क्रिसमस की तैयारी शुरू कर दी है। भारत देश में सभी त्योहारों में से क्रिसमस भी बहुत खास है। क्रिसमस त्यौहार भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है जैसे भारत में दिवाली, ईद और अन्य त्योहारों को मनाया जाता है।

दिलवालों की दिल्ली में क्रिसमस त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस खासतौर पर केक, फ्रूट केक, स्वादिष्ट फूड और क्रिसमस सजावट के लिए जाना जाता है।

आइए आपको इस लेख के जरिए बताते है दिल्ली के 5 फेमस जगह जहाँ आप क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते है। देखिए पूरी लिस्ट..

1. सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल

सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च सबसे पुराना और बहुत ही खूबसूरत चर्चों में से एक है। क्रिसमस पर इस जगह पर जाना सबसे बेस्ट है क्योंकि इस दिन यहां पर फेयरी लाइट्स, कलरफुल रिबन और स्टार लाइट्स से चर्च को सजाया जाता है। क्रिसमस के दिन यहां पर लाखों लोग आते हैं और क्रिसमस को सेलिब्रेट करते है। यहां पर देर रात का सिंगिंग, प्रेयर सिंगिंग और फूड आइटम्स खाने को मिलता हैं साथ ही में प्रसाद के तौर पर वाइन भी दी जाती हैं। इसके साथ ही रात को सभी लोगों को केक भी दिया जाता हैं। इस चर्च में आकर्षक का केंद्र हैं प्रभु यशु की झांकी।
आपको बता दें, ये चर्च अशोक प्लेस, सेक्टर- 4 ,गोल मार्किट में स्थित है।

2. सेंट अलफोंसा चर्च

सेंट अलफोंसा चर्च सबसे खूबसूरत चर्च में शुमार है। इस चर्च की खास बात है इसमें मौजूद ग्रीनरी। इस चर्च की सबसे खास बात कि इसका इंटीरियर है वुडेन से बना हुआ है। इस चर्च की खास बात ये है कि, इसकी खूबसूरत नकाशी को देखकर इस चर्च को काफी पसंद किया जा रहा है। क्रिसमस के दिन यहाँ पर सुन्दर लाइट्स के जरिए सजाया जाता है। सुन्दर सजावट और क्रिसमस त्योहार पर इस चर्च में एक अलग ही वाइब्स होती है। ये चर्च दिल्ली के वसंत कुंज में स्थित है।

3. कैथेड्रल चर्च ऑफ रिडेम्पशन

कैथेड्रल चर्च ऑफ रिडेम्पशन चर्च वाइसराय चर्च के नाम से भी जाना जाता है। ये चर्च 80 एकड़ में फैला हुआ है। इस चर्च की वास्तुकला ढांचा बहुत ही खूबसूरत है। इंटीरियर से लेकर एक्सटेरियर बहुत ही खूबसूरत बना हुआ है। क्रिसमस के मौके पर यहां बहुत ही सुन्दर सजावट की जाती है। चमकीली रिबन और स्टार लाइट्स से बखूबी सजाया जाता है। क्रिसमस की रात को यहां पर बहुत खूबसूरत लगता है और इस दिन को आप कभी भूल नहीं सकते। यह चर्च दिल्ली के North Ave नई दिल्ली में मौजूद है।

4. सेंट जेम्स चर्च

सेंट जेम्स चर्च दिल्ली का जाना-माना चर्च है। यह चर्च कश्मीरी गेट के नजदीक है। सेंट जेम्स चर्च गोल्डन-येलो ढांचा का सबसे लंबा और खूबसूरत है। इस चर्च को कर्नल जेम्स स्किनर ने सन् 1836 में बनवाया था। इसी वजह से ये चर्च स्किनर चर्च के नाम से भी जाना जाता है। बता दे, ये दिल्ली का ‘फर्स्ट एवर चर्च’ है। क्रिसमस के दिन यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है। इस दिन यहां पर लाखों लोगों की भीड़ इकठ्ठा होती है। चर्च की सजावट काफी सुन्दर होती है। इस दिन चर्च की सजावट ही मुख्य केंद्र होती है। ये चर्च स्थित है कश्मीरी गेट के पास।

5. सेंट मैरी चर्च

सेंट मैरी चर्च भी क्रिसमस के मौके पर जाने के लिए सबसे बेस्ट प्लेस है। यह दिल्ली की सबसे पुरानी चर्च में से एक है। ये चर्च पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में मौजूद है । चर्च का ढांचा को देखकर आप भी मोहित हो जाएंगे, खूबसूरत इंटीरियर से बनी ये चर्च लोगों का दिल जीत रही है। क्रिसमस के दिन यहां बहुत ही सुन्दर सजावट होती है। क्रिसमस के दिन यहां पर आप जा कर बहुत ही एन्जॉय करेंगे। ये चर्च दिल्ली के मुखर्जी मार्ग पर चांदनी चौक में मौजूद है।

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Mother Dairy: अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, दिल्ली-एनसीआर में कीमत लागू-Indianews
Businessman Suicide: दो बच्चों की मां निकली प्रेमिका तो नहर में कूदा शख्स, सुसाइड नोट आया चौंकाने वाला खुलासा-Indianews
Maldives Israel: इज़रायल नागरिकों पर मालदीव का बड़ा एक्शन, आ गया विदेश मंत्रालय का चौंकाने वाला रिएक्शन -India News
Air Taxi: 2026 तक भारत में लॉन्च की जाएगी एयर टैक्सी, जानें इसकी स्पीड और किराया-Indianews
भारत में Meta की बड़ी कार्रवाई, Facebook और Instagram से 17 मिलियन हटाए गंदे पोस्ट-Indianews
Vastu Tips: घर में तोता पालना चाहिए या नहीं? जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार ये शुभ या अशुभ-Indianews
Akasa Air: अब अकासा एयर की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, विमान अहमदाबाद डायवर्ट-Indianews
ADVERTISEMENT