होम / Weather Forecast: पहाड़ों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में शीतलहर, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast: पहाड़ों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में शीतलहर, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

Divya Gautam • LAST UPDATED : January 31, 2023, 3:15 pm IST

एक बार मैसम ने अपना रूख बदल लिया है, पूरे भारत में मौसम में तेजी से बदलाव दिखा है उत्तर भारत में एक बार फिर से बर्फीली हवाएं चला है। राजधानी दिल्ली में फिर कोहरे की चादर दिखी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी और बारिश का असर आज (31 जनवरी) रहेगा लेकिन कल से मौसम में सुधार आने की संभावना है। हालांकि अगले 4-5 दिन तक मौसम ठीक रहेगा आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की भी आशंका है।

राजधानी दिल्ली का मौसम 

दिन से बिन मौसम बारिश होने को कारण दिल्ली-एनसीआर में पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद जताई। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाको में मौसम का ऐसा मंजर देखने को मिल रहा है।

बारिश से फसलें हुई नष्ट

दो दिन से बिन मौसम बारिश होने को कारण फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जमकर बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण उत्तर भारत का तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है।

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.