होम / Weather Update: तेज हवाओं के बीच बढ़ा दिल्ली का तापमान, फरवरी में ही छुटे पसीने

Weather Update: तेज हवाओं के बीच बढ़ा दिल्ली का तापमान, फरवरी में ही छुटे पसीने

Divya Gautam • LAST UPDATED : February 21, 2023, 4:37 pm IST

दिल्ली में इस सीजन में पहली बार तापमान फरवरी महीने में 30 डिग्री के उपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री  रहा था। 20 फरवरी को 2 सालों में फरवरी का सबसे ज्यादा गर्म तापमान दर्ज किया गया है। आईएमडी (मौमस विभाग) के मुताबिक इस वक्त उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और यहां तक कि पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।

  • तापमान के आगे भी बढ़ने की आशंका
  • फरवरी में छुटे पसीने
  • गर्मी का 55 साल में तीसरा रिकॉर्ड
तापमान के आगे भी बढ़ने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार देखा जाए तो अभी अधिकतम तापमान उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और यहां तक कि पश्चिम भारत में सामान्य से ऊपर जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ ने अभी हमारे क्षेत्र को प्रभावित किया है और ये ऊंचे इलाकों में वर्षा होने की वजह बना है। पिछले कई दिनों से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में मौसम खास तौर से शुष्क था। इसलिए आसमान साफ है जो इस क्षेत्र में बढ़ते तापमान की प्रवृत्ति के लिए अनुकूल है। मौसम के शुष्क होने से आगे भी तापमान बढ़ने के आसार हैं।

फरवरी में छुटे पसीने

दिल्ली में इस सीजन में पहली बार तापमान 30 डिग्री के उपर पहुंच गया है। इससे पहले 9 नवंबर 2022 को तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री  रहा था। 20 फरवरी को 2 सालों में फरवरी का सबसे ज्यादा गर्म तापमान दर्ज किया गया है।

गर्मी का 55 साल में तीसरा रिकॉर्ड

राजधानी दिल्ली में तापमान के इस तरह बढ़ने ने 55 साल में 3 बार रिकॉर्ड कायम किया है, सोमवार 20 फरवरी को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े- Assam Murder: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति और सास की ली जान, टुकड़े-टुकड़े कर फ्रिज में रखीं लाश

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Pakistan Visit: सऊदी प्रिंस सलमान ने रद्द किया पाकिस्तान दौरा, पड़ोसी मुल्क को लगा बड़ा झटका -India News
Udhampur attack: आतंकवादियों पर इनाम की घोषणा, जानकारी देने वाले को मिलेगा नगद 10 लाख रुपए- Indianews
Lok Sabha Election: ‘अगर पीएम सहमत हों…’, राहुल गांधी ने चुनाव पर बहस का निमंत्रण किया स्वीकार- Indianews
Command Hospital: थल सेनाध्यक्ष ने उधमपुर के नए कमांड हॉस्पिटल का किया दौरा, इन सुविधाओं से है लैस- Indianews
Naveen Patnaik on BJP: ‘अगले 10 सालों में भी नहीं जीत पाएंगे ओडिशा…’, सीएम पटनायक का बीजेपी पर निशाना -India News
Amanatullah Khan: नोएडा पेट्रोल पंप विवाद मामले में अमानतुल्ला खान को नोटिस, ‘लापता’ है आप विधायक- Indianews
Russian Forces: रूसी सेना ने यूक्रेन के सीमा शहर के निवासियों के घर कराए खाली, आक्रमण बलों के दमन से भड़के लोग -India News
ADVERTISEMENT