होम / Yamuna Water Level: यमुना नदी उफान पर, सीएम केजरीवाल ने बुलाई तत्काल बैठक, प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू

Yamuna Water Level: यमुना नदी उफान पर, सीएम केजरीवाल ने बुलाई तत्काल बैठक, प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू

Divya Gautam • LAST UPDATED : July 12, 2023, 3:06 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Yamuna Water Level: दिल्ली में यमुना नदीं के जलस्तर ने आज तक का सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। युमना का जलस्तर 207.55 मीटर आज रिकॉर्ड किया गया जो अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा है। युमना का अधिकतम जलस्तर साल 1978 में था जब यह 207.49 हो गया था। हरियाण के हथिनी कुंड बराज से शनिवार को एक लाख क्युसेक और रविवार को 2 लाख क्युसेन पानी छोड़ा गया था।

यमुना के जलस्तर ने तोड़ा 45 साल पुराना रिकार्ड

यमुना के जलस्तर ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने तत्काल बैठक बुलाई है। दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। सोशल मीडिया पर बाढ़ की विभिषिका को दिखाने वाली तस्वीरें और वीडियो शेयर की जा रही है। आईटीओ ब्रिज पर पानी का तेज बहाव देखा जा रहा है।

 

मौसम विभाग की चेतावनी से और सहमे लोग

बाढ़ के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी की माने तो दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह भी बारिश होगी और 15-16 तारीख के लिए बारिश का यलो अलर्ट है। अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर के लोनी देहात, बवाना, कश्मीरी गेट, पश्चिम विहार, सीमापुरी, लाल किला इलाकों में हल्की से मध्य तीव्रता की बारिश के आसार हैं।

ये भी पढ़ें- Jyoti Maurya Case: ज्योति मौर्य संग अफेयर मामले में मनीष दुबे होंगे सस्पेंड, FIR भी होगा दर्ज, विभाग का आदेश

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.