होम / Yamuna Water level: यमुना का जलस्तर बढ़ने से डूब सकता है मेट्रो रेलवे ट्रैक, DMRC ने मेट्रो की रफ्तार की कम

Yamuna Water level: यमुना का जलस्तर बढ़ने से डूब सकता है मेट्रो रेलवे ट्रैक, DMRC ने मेट्रो की रफ्तार की कम

Priyanshi Singh • LAST UPDATED : July 13, 2023, 7:12 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Yamuna Water level, दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में इस समय यमुना नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा है। आज सुबह यमुना का जलस्तर 208.46 रिकॉर्ड किया गया जो खतरे के निशान से तीन मीटर ज्यादा है। हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का पानी दिल्ली के कई इलाकों में आ गया है जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसके चलते निज़ामुद्दीन इलाके में पानी मेट्रो रेलवे ट्रैक से कुछ ही नीचे है। DMRC ने सावधानी लेते हुए इस मार्ग पर मेट्रो की रफ्तार 30 किमी प्रती घंटे तक सीमित किया है।

यमुना खतरे के निशान से करीब 2 मंजील ऊपर

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है कि पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 208.62 है और जो खतरे का निशान 205.33 है। यानी यमुना अपने खतरे के निशान से करीब 2 मंजील ऊपर बह रही है। ITO ब्रिज के पास इस बैराज में 32 गेट हैं जिसमें से 5 गेट नहीं खुल रहे। अगर यह गेट नहीं खुलते तो इनको गैस कटर की मदद से काट कर खोलेंगे।

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट किए गए बंद

उन्होने आगे कहा,”वज़ीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी भरने से पंप बंद करने पड़े हैं। वहीं से ओखला और चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में स्पलाई होता है। यह 3 WTP मिलकर करीब दिल्ली का 1/3 पानी बनाता है और यह तीनों ही काम नहीं कर रहे। इसलिए दिल्ली में पानी राशनिंग करनी पड़ेगी।”

ये भी पढ़ें – Yamuna Water level: दिल्ली में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद, कर्माचारियों को WFH, राहत शिविरों को शिफ्ट किया जाएगा

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT