होम / देश के 11 राज्यों में जल्द होंगी 10 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां, युवाओं के खिलेंगे चेहरे

देश के 11 राज्यों में जल्द होंगी 10 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां, युवाओं के खिलेंगे चेहरे

Joni Daksh • LAST UPDATED : June 15, 2022, 3:11 pm IST

इंंडिया न्यूज, 10 lakh government posts will soon be recruited in 11 states of the country: सरकारी नौकरी की तैयारी करने कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि आने वाले 1.5 वर्षों में सरकार विभिन्न विभागों में दस लाख पदों पर भर्ती करेगी। ये भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। सरकार के इस कदम से देश करोड़ों युवाओं को राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में कर्मचारियों की स्थिति की समीक्षा करने के बाद ये नौकरियां देने का आदेश दिया है।

पीएमओ ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सरकार के इस कदम के लिए ट्वीट किया गया है। पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार द्वारा अगले 1.5 वर्षों में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती की जाए।

अधिकारियों से की थी मुलाकात

जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने इससे पहले बीते अप्रैल में भी सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने अधिकारियों को सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया को प्राथमिकता देने के लिए कहा था। ताकि देश में युवाओं के लिए अवसर पैदा किए जा सकें।

लोकसभा चुनावों से पहले बेरोजगारी का खात्मा

दरअसल 10 लाख नौकरियां देने का टारगेट दिसंबर, 2023 रखा गया है। वहीं, साल 2024 में देश में आम चुनाव यानी की लोकसभा चुनाव भी होंगे। इस साल 2022 में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके अलावा साल 2023 में राजस्थान, मध्यप्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ समेत कई अन्य अहम राज्यों में भी चुनाव होने हैं। ये सभी राज्य 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की नजर से बेहद अहम माने जा रहे हैं।

इन राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव

राज्य        साल
गुजरात    2022
हिमाचल प्रदेश 2022
मेघालय   2023
नागालैंड   2023
कर्नाटक   2023
छत्तीसगढ़ 2023
मध्यप्रदेश  2023
मिजोरम  2023
राजस्थान 2023
तेलंगाना  2023
त्रिपुरा    2023

 

Read More: दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज में 104 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेेदन

 

 

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

लेटेस्ट खबरें