India News (इंडिया न्यूज),Delhi News: दिल्ली सरकार की तरफ से राजधानी के लोगों को बड़ी खशखबरी मिलने जा रही है। दरअसल, दिल्ली सरकार की ‘देवी’ योजना के तहत आज यानी 2 मई से 400 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरने जा रही हैं। दिल्ली के कुशक सेवा नगर स्थित कुशक नाला डीटीसी बस डिपो से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और परिवहन मंत्री पंकज सिंह इन बसों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। CM रेखा गुप्ता ने राजधानी की जनता को ये सौगात देकर काफी राहत दी है।
CM Rekha Gupta
आपकी जानकारी के लिए बता दें, दिल्ली की सड़कों पर उतारी जाने वाली ‘देवी’ बसें 9 मीटर लंबी हैं और 12 किलोमीटर तक के छोटे रूट पर चलेंगी। इनका मुख्य उद्देश्य संकरी गलियों को मुख्य सड़कों से जोड़ना है। फिलहाल गाजीपुर, नागलोई, ईस्ट विनोद नगर डिपो से बसों का संचालन किया जाएगा। वहीँ इस सुविधा के मिलने से बूढ़ों और बच्चों को काफी राहत मिलेगी।
वहीँ संचालन में लाई जा रहीं नई बसों को लेकर परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि इस पहल से दिल्ली को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। साथ ही यह दिल्ली को लास्ट माइल कनेक्टिविटी से जोड़ेगी। उन्होंने बताया कि, देवी बसें अलग-अलग चरणों में चलेंगी, 9 मीटर की 280 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी जो सभी इलाकों को मेट्रो से जोड़ेंगी। ये आसानी से उपलब्ध होंगी, कुछ रूट ऐसे भी होंगे जहां पहले बसें उपलब्ध नहीं थीं।