होम / Aam Aadmi Party News: क्या महाराष्ट्र और झारखंड में AAP उतारेगी उम्मीदवार? जानें पार्टी का चुनावी प्लान

Aam Aadmi Party News: क्या महाराष्ट्र और झारखंड में AAP उतारेगी उम्मीदवार? जानें पार्टी का चुनावी प्लान

Pratibha Pathak • LAST UPDATED : October 16, 2024, 12:29 pm IST

India News (इंडिया न्यूज),Aam Aadmi Party News: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बुरी तरह असफल रही आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव लड़ने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हरियाणा में पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी, जबकि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में पार्टी ने डोडा सीट जीतकर थोड़ी राहत पाई। इस जीत से पार्टी का कश्मीर में मनोबल बढ़ा है, लेकिन महाराष्ट्र और झारखंड में पार्टी की चुनावी रणनीति अब भी अनिश्चित है।

UP By Election 2024: ‘अपनी स्थिति को देखते हुए चुनाव नहीं करवाए…’, मिल्कीपुर में उपचुनाव न होने पर अवधेश प्रसाद का BJP पर तंज

संगठन की मजबूती पर विचार

महाराष्ट्र और झारखंड में आम आदमी पार्टी का संगठन फिलहाल शुरुआती चरण में है। पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) ने अभी तक इन दोनों राज्यों में चुनाव लड़ने पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। हालांकि, महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों की तारीखें तय हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को और झारखंड में 13 और 30 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

दिल्ली पर फोकस

आम आदमी पार्टी फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। पार्टी ने 16 अक्टूबर को ‘जनसंपर्क अभियान’ शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पहले ही ‘जनता की अदालत’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से संवाद शुरू कर दिया है, जो दिल्ली चुनाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं।

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब से कोहराम! एक की मौत, दो लोगों का हुआ बुरा हाल

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.