India News (इंडिया न्यूज)AAP: दिल्ली में रोहिंग्या के मुद्दे पर अक्सर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच टकराव देखने को मिलता है। रोहिंग्या को लेकर आप ने भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में रोहिंग्या बच्चों को दाखिला दिया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
किराड़ी विधानसभा के विधायक अनिल झा वत्स ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने दोहरे मापदंड के चलते देश को अस्थिर करना चाहती है। दिल्ली के करावल नगर इलाके में स्थित स्कूलों में करीब 10 ऐसे बच्चों को दाखिला दिया गया है, जिन्हें रोहिंग्या के नाम से जाना जाता है। इन अवैध विदेशियों को रोहिंग्या कहा जाता है।
आप विधायक ने दावा किया कि अगर मैं गलत हूं तो भाजपा और दिल्ली पुलिस यह करके बताए कि यह किस नियम के तहत आता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पहले ही अपने एक्स पोस्ट में कह चुके हैं कि रोहिंग्याओं का स्वागत है। उन्हें बक्करवाला के आसपास शिफ्ट किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि सीमा की सुरक्षा करना केंद्र सरकार और खुफिया एजेंसियों की जिम्मेदारी है। आखिर केंद्र सरकार उन्हें दिल्ली में क्यों बसाना चाहती है। हमें दुख है कि वे रोहिंग्याओं को लेकर चिंतित हैं। उन्हें दिल्ली सरकार के स्कूलों में दाखिला दिया गया है। वे घुसपैठियों के लिए लाल कालीन बिछा रहे हैं।