इंडिया न्यूज, New Delhi News। BJP Targeted AAP : भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी पर राजघाट को असुद्ध करने का आरोप लगाते हुए गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण किया है। यह इसलिए क्योंकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राजघाट का दौरा किया गया था। इस घटना का एक वीडियो भी भाजपा के एक सांसद ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग राजघाट पर पहले महात्मा गांधी की समाधि स्थल का चक्कर लगाते हैं, उन्हें प्रणाम करते हैं। इसके बाद कुछ लोग अपने साथ लाए बोतल में रखा पानी वहां छिड़कने लगते हैं।
एक शख्स बोतल के इस पानी को वहां छिड़कते हुए कहता है कि यह गंगाजल है। वो कहता है कि हम इस स्थल को पवित्र इसलिए कर रहे हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल जो शराब नीति में लिप्त रहे हैं। वो यहां थे।
आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर लगाया आरोप
वहीं भाजपा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार शराब नीति में हुए भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए तरह-तरह के अन्य आरोप लगा रही है, जो किसी फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह हैं। राजघाट पर पहुंचे दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने यहां आकर इस स्थान को अशुद्ध किया है और भाजपा कार्यकर्ता गंगाजल छिड़क इसे शुद्ध कर रहे हैं।
आप के आरोपों को बताया फ्लॉप शो
आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने के लिए पैसे देने के भाजपा के आॅफर जैसे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी नेता मनोज तिवारी ने कहा कि आप हर दिन एक पुरानी फिल्मों की स्क्रिप्ट की तरह बातें लेकर आ रही है ताकि जनता को गुमराह किया जा सके। मनोज तिवारी ने कहा कि यह आप का फ्लॉप शो है।
केजरीवाल की बातों को बताया पुरानी फिल्मों की स्क्रिप्ट
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए मनोज तिवारी ने कहा, ‘केजरीवाल जी आपको आबकारी नीति पर बोलना था लेकिन आपकी चुप्पी काफी कुछ कहती है। आप हमेशा कुछ पुरानी फिल्मों की स्क्रिप्ट की तरह कहानियां लेकर आते हैं।
आप गोएबल्स के वंशज हो गए हैं। जो यह सोचते हैं कि अगर आप झूठ बोलेंगे तो जनता इसे सच मानेगी।’ बता दें कि डॉक्ट जोसेफ गोएबेल्स एक जर्मन राजनीतिज्ञ और नाजी जर्मनी में 1933 से लेकर 1945 तक प्रचार राज्य मंत्री था।
शराब घोटाले पर जनता मांग रही जवाब
इसके अलावा मनोज तिवारी ने कहा कि जो लोग शराब घोटाले में शामिल हैं वो महात्मा गांधी मेमोरियल का दौरा करते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की शराब नीति का सभी ने यहां तक कि महिलाओं और बच्चों ने भी शहर में विरोध किया था। जनता जवाब चाहती है लेकिन वो सिर्फ विवाद खड़े कर रहे हैं।
केजरीवाल शराब माफिया के हाथों के कठपुतली : परवेश साहिब
वेस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल शराब माफिया की हाथों के कठपुतली है उन्होंने राजघाट को भी अशुद्ध किया, महात्मा गांधी हमेशा शराब के खिलाफ बोलते थे। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने गंगाजल छिड़ उस स्थल को पवित्र किया।
ये भी पढ़ें : सोनाली फोगाट की हत्या के आरोप में PA सुधीर और सुखविंदर गिरफ्तार, र्पोस्टमार्टम में बॉडी पर मिले कई ‘ब्लंट कट’
ये भी पढ़ें : ‘सर तन से जुदा’ नारे वाली वीडियो पोस्ट करने वाला इनफ्लुएंसर कशफ गिरफ्तार
ये भी पढ़ें : सोनाली फोगाट डेथ केस : हत्या की धारा दर्ज, पीए सुधीर व सुखविंदर पर 302
ये भी पढ़ें : पैगंबर पर टिप्पणी मामले में दो दिन पहले बेल पर आए भाजपा से निलंबित विधायक टी राजा दोबारा गिरफ्तार
ये भी पढ़ें : दुनिया में पहला ऐसा मरीज जिसे एक साथ कोरोना, मंकीपॉक्स और HIV हुआ, टूर पर गया था स्पेन
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube