होम / Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी से मिले अमेरिकन एंबेस्डर अतुल

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी से मिले अमेरिकन एंबेस्डर अतुल

India News Editor • LAST UPDATED : September 8, 2021, 9:17 am IST

American Ambassador Atul met Priyanka Gandhi

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: (Priyanka Gandhi)                                             

भारत में अमेरिका के एम्बेसडर अतुल केशप ने मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के पुराने रिश्तों को याद किया। कांग्रेस महासचिव के साथ मुलाकात की तस्वीर को अतुल केशप ने ही अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसमें उन्होंने दोनों देशों के पुराने रिश्ते और साझेदारी की बातों की चर्चा की है। खास बात यह है कि प्रियंका गांधी और अतुल केशप के चित्र के पीछे दीवार पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का चित्र भी दिख रहा था।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने अतुल केशप को भारत में ‘चार्ज डि अफेयर’ (अंतरिम राजदूत) नियुक्त किया था। 50 साल के केशप दिल्ली में रिटायर हो रहे अमेरिकी राजदूत डेनियल स्मिथ की जगह लेंगे। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसको लेकर बयान जारी किया है। विदेश सेवा के वरिष्ठ सदस्य केशप अमेरिकी मां और भारतीय पिता की संतान है। उनके पिता पंजाब से थे।  भारतवंशी अतुल केशप लंबे समय से अमेरिका के विदेश मंत्रालय में काम कर रहे हैं। वो श्रीलंका और मालदीव में अमेरिकी राजदूत रह चुके हैं, इसके अलावा अतुल केशप मिडिल ईस्?ट और साउथ एशिया के लिए स्?पेशल असिस्?टेंट के तौर पर भी काम कर चुके हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने केशप की भारत में नियुक्ति को लेकर जारी बयान में कहा है कि वो राजदूत डेनियल स्मिथ के रिटायर होने के बाद नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। केशप की नियुक्ति अमेरिका की भारत के साथ घनिष्ठ साझेदारी को मजबूत करेगी, जो कोविड के समय हमारे बीच सहयोग के तौर पर दिखी है।पंजाब से है खास रिश्ता अतुल केशप का पंजाब से खाश रिश्ता है। उनके पिता केशप चंदर सेन पंजाब के ही रहने वाले थे। वो पंजाब से नाइजीरिया चले गए थे। वहीं अतुल केशप की मां जोए कैलवर्ट अमेरिका हैं और वो अमेरिकी विदेश सेवा में काम भी कर चुकी हैं। (साभार: इंडिया न्यूज)

ये भी पढ़ें :

Red Ladyfinger : इस भिंडी की खेती ने किसान को किया मालामाल, जानिए क्या हैं फायदे

प्रशासन से किसानों की बाचचीत विफल, लघु सचिवालय का किया घेराव

लेटेस्ट खबरें

April Rule Change: पैन-आधार, डेबिट को लेकर होने जा रहे बड़े बदलाव, यहां जानें कब और कैसे: पैन-आधार, डेबिट को लेकर होने जा रहे बड़े बदलाव, यहां जानें कब और कैसे
Vijay Varma के जन्मदिन पर कपूर बहनों ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी शुभकामनाएं
Bihar-Bhagalpur: पति के मोबाइल छीनने पर पांच बच्चे की मां घर छोड़ हुई फरार, जाने पूरा मामला
पोस्टमार्टम के बाद किया जाएगा मुख्तार अंसारी का अंतिम संस्कार, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
Yoga Asanas: वॉकिंग वुमन के लिए ये योगासन है वरदान, शारीरिक-मानसिक संतुलन में मिलेगी मदद
Mukhtar Ansari Death: बेटे के बाद मुख्तार के बड़े भाई का बयान आया सामने, जानें क्या कहा
Cocaine Vaccine: क्या नशे की लत से मिलेगा छुटकारा, जानें कैसे काम करती है कोकीन वैक्सीन
ADVERTISEMENT