India News (इंडिया न्यूज़),Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर AAP अभी से मुस्तैद हो गई है। पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच मंगलवार को (26 नवंबर) को CM आतिशी ने BJP पर आम आदमी पार्टी के वोट काटने का बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर दिल्लीवालों के वोट काटने की साजिश कर रही है।

षड़यंत्र किया जा रहा है

CM आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा आरोप लगाया, ” AAP के मतदाताओं के वोट काटने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सरकारी अफसर केंद्र सरकार के आदेश पर काम कर रहे हैं। BJP को पता है की वह दिल्ली के चुनाव में हारने जा रही है इसलिए यह षड़यंत्र किया जा रहा है।

वोट काटने का कम शुरू

CM आतिशी ने पीसी के दौरान आगे बताया, “केंद्र सरकार दिल्ली वालों के खिलाफ साजिश रच रही है, दिल्ली का चुनाव गलत तरीके से जीतने का प्रयास है। दिल्ली वालों के वोट काटने का कम शुरू. 28 अक्टूबर को 29 SDM, ADM बदलने का एलजी ने दिया था आदेश, उन्हें बड़े स्तर पर वोट काटने का आदेश दिया गया। हमे कई बूथ लेवल ऑफिसर्स ने कहा कि उन्हें वोट काटने का आदेश दिया जा रहा है।

नया वोट नहीं बनवाना है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने ये भी कहा, “बीएलओ को BJP ने लिस्ट बनाकर दी है। करीब 20 हजार वोट काटने का आदेश, ये AAP के वोटर की लिस्ट है, उन्हें ये भी बताया गया है कि कोई भी नया वोट नहीं बनवाना है।

अशोक चव्हाण को परेशान करने वाले 4 दिग्गजों को मिला कर्मों का फल? ये बयान सुन इन कांग्रेसियों को लगा 440 वोल्ट का करंट