India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: दिल्ली एनसीआर से कई दिनों से भीषण गर्मी सता रही थी। लेकिन अब दिल्ली में केवल एक ही बारिश ने लोगों को गर्मी के सितम से काफी राहत दिलाई है। जी हाँ, दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं लोगों के लिए सुकून लेकर आई हैं। वहीँ इस तूफानी बारिश ने कई घरों में तबाही भी मचाई है। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 23 मई को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन कल ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।
Haryana Weather Update
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 24 मई को हल्की बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया है। येलो अलर्ट का मतलब है कि लोग आंधी और बारिश के दौरान अपने घरों में या सुरक्षित जगहों पर रहें। हालांकि, दिल्ली एनसीआर के लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आज मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है या नहीं।
भारत मौसम विज्ञान विभागके अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।जबकि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीँ नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव की बात करें तो नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. उन्होंने बताया कि फिलहाल रात के तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लेकिन अच्छी बात यह है कि 29 मई तक लगातार बादल छाए रहेंगे और 25 और 26 मई को भी बादल छाए रहेंगे।