India News(इंडिया न्यूज़)Delhi elction 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं और भाजपा ने अब तक 68 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं। माना जा रहा है कि बची हुई दो विधानसभा सीटें एनडीए गठबंधन के सहयोगियों को दी जा सकती हैं।

मोहन यादव सरकार के खिलाफ आज से सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी, जानें आंदोलन की वजह

जानिए किसे कहां से मिला टिकट

  • बवाना (एससी) से रविंद्र कुमार (इंद्राज)
  • वजीरपुर से पूनम शर्मा
  • दिल्ली कैंट से भुवन तंवर
  • संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी
  • ग्रेटर कैलाश से शिखा राय
  • त्रिलोकपुरी (एससी) से रविकांत उज्जैन
  • शाहदरा से संजय गोयल
  • बाबरपुर से अनिल वशिष्ठ
  • गोकलपुर (एससी) से प्रवीण निमेश

यह सूची 16 जनवरी 2025 को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी की गई है। भाजपा ने इस सूची में महिलाओं को मौका देकर संतुलित प्रतिनिधित्व की कोशिश की है। पार्टी ने संकेत दिया है कि दिल्ली के नागरिकों की मुख्य समस्याएं जैसे जल संकट, प्रदूषण और बुनियादी ढांचे में सुधार इस चुनाव में प्रमुख मुद्दे बनाए जाएंगे।

Mahakubh के नशे में डूबा Google, सर्च करते ही होता है अनोखा जादू, लोगों को कर रहा है हैरान