होम / CM inaugurates in Chandni Chowk: चांदनी चौक के पुनर्विकास कामों का सीएम ने किया उद्घाटन

CM inaugurates in Chandni Chowk: चांदनी चौक के पुनर्विकास कामों का सीएम ने किया उद्घाटन

India News Editor • LAST UPDATED : September 12, 2021, 3:14 pm IST
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध जगहों में शुमार चांदनी चौक के पुनर्विकासित सड़क का उद्घाटन रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल (CM inaugurates in Chandni Chowk) ने किया। उद्घाटन के लिए सीएम रविवार की शाम को यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन और इमरान हुसैन भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “दिल्ली की पहचान पूरे विश्व में चांदनी चौक से है। हालांकि इसकी पहचान लटकते तारों समेत अन्य समस्याओं से थी जिसे इस पुनर्विकास में दुरुस्त कर दिया गया है। दिल्ली की सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन गई है जो भी दिल्ली आएगा वह चांदनी चौक जरूर आएगा। आगे हम लोगों की योजना यहां पर स्ट्रीट फूड को बढ़ावा देने की है। इसके लिए रात्रि 12ः00 बजे तक स्ट्रीट फूड वेंचर खोलने की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री जब चांदनी चौक पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दरीबा की नुक्कड़ पर वे इकट्ठा हो गए। विरोध प्रदर्शन करते रहे। वे बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या पर नाराज दिखे। हालांकि बाद में मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि चांदनी चौक ही नहीं, पूरी दिल्ली में जलभराव की समस्या है। यह समस्या उन्हें विरासत में मिली है। इसे दो वर्षों में दुरुस्त नहीं किया जा सकता है। जल्द ही इसके लिए एक विस्तृत प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें पूरी दिल्ली के सीवर सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा, हालांकि इसमें कुछ समय लग सकता है।

लेटेस्ट खबरें