Cold Winter
इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली
दक्षिण भारत में हो रही बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते नवबंर के दूसरे हफ्ते में ही देश में सर्दी का असर दिखना शुरू हो गया है। दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां सुबह के समय न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तो वहीं अधिकतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही हरियाणा, पंजाब सहित उत्तर प्रदेश में भी ठंड का असर लोगों पर दिखने लगा है। उधर मध्य प्रदेश में भी लगातार पारा गिरता जा रहा है। हालांकि दिन के समय लोगों को थोड़ी सर्दी महसूस होने लगी है।। भारत के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग ने बारिश होने की अपडेट दी है, ऐसे में सप्ताह भर में ही सर्दी अपना रंग दिखा सकती है।
मध्य प्रदेश के कुछ जिलों मेंं सर्दी लोगों को बेहाल करने लगी है। यहां ग्वालियर की बात करें तो तापमान में गिरावट होने के चलते सर्दी का असर लोगों पर साफ देखा जा सकता है। मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में तो लोगों को दिन में भी सर्दी का अहसास होने लगा है। वहीं मौसम विभाग ने यहां बारिश होने का अंदेशा जताया है। ऐसे में बारिश होने के बाद तापमान में और गिरावट होने के आसार बन रहे हैं। जिससे सर्दी बढ़ सकती है।
वहीं बिहार में भी पारा लगातार लुढ़कता जा रहा है। जिसका असर यहां लोगों पर दिखने लगा है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी ठंड बढ़ने से ग्रामिण क्षेत्रों सहित शहरों में लोग सुबह शाम की सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। यहां रात के समय पारा कम होता ही जा रहा है। ऐसे में साफ जाहिर है कि जो सर्दी पहले दिसबंर के महीने में पड़ती थी वह मध्य नवंबर में ही पड़नी शुरू हो गई है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि आने वाले दिनों में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी लोगों को परेशान कर सकती है।
Read More :Lalu Yadav Uwell लालू की तबीयत बिगड़ी, पटना से दिल्ली रवाना
Connect With Us : Twitter Facebook