India News (इंडिया न्यूज़), Tihar Jail, दिल्ली: तिहाड़ जेल में एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। मृतक की पहचान जावेद के रूप में हुई। जेल अधिकारियों के अनुसार साल 2016 में दिल्ली के मालवीय नगर में लूट के एक मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने उसे दोषी ठहराया था। 26 वर्षीय दोषी को जेल संख्या 8-9 में रखा गया था। जावेद ने कैदियों के बाड़े के आम शौचालय क्षेत्र में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
- कैदी का नाम जावेद
- लूट के मामले में था दोषी
- टिल्लू हत्या की जांच चल रही
मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। कुछ दिन पहले तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी। मामले में फिलहाल जांच चल रही है। हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए है।
2 मई को हुई हत्या
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले के एक आरोपी गैंगस्टर ताजपुरिया को 2 मई को तिहाड़ जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों द्वारा मार दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज में कई कैदियों को वर्दीधारी कर्मियों के सामने गैंगस्टर पर कई चाकुओं से बेरहमी से हमला करते हुए दिखाया गया है। जेल कर्मियों ने हत्यारों को रोकने की कोशिश नहीं की। मामले में कई पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। टिल्लू 2016 से कई अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में था।
यह भी पढ़े-
- पुलिस ने की मनीष सिसोदिया के साथ बदसलूकी, गर्दन पकड़ कोर्ट रूम में जबरन डाला, देखें वीडियो
- क्या बॉक्स ऑफिस पर Fast X ताबड़तोड़ कमाई कर Avatar 2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?