होम / Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा, इस इलाके का AQI पहुंचा 400 से पार

Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर जहरीली हुई हवा, इस इलाके का AQI पहुंचा 400 से पार

Mudit Goswami • LAST UPDATED : October 16, 2023, 9:55 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर हवा में प्रदूषित कणों का जहर घूलने लगा है। इस वक्त स्थिति ये है कि दिल्ली के एक इलाके में AQI 400 तक पहुंच गया है। वहीं करीब 16 इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 के पार पहुंच गया। इसके अलावा 4 इलाकों का AQI 300 दर्ज किया गया। दिल्ली के डीटीयू का AQI 400 तक पहुंच गया। बता दें कि 200 AQI खराब, 300 AQI बहुत ज्यादा खराब और 400 AQI गंभीर श्रेणी का माना जाता है।

वहीं अगर बात दिल्ली से सटे NCR इलाके की करें तो फरीदाबाद का 270, गाजियाबाद का 174, ग्रेटर नोएडा का 260, गुरुग्राम का 168 और नोएडा का 200 AQI  दर्ज किया गया।

कहा कितना AQI (Delhi Air Pollution)

  • डीटीयू – 414
  • मुंडका – 395
  • आनंद विहार – 335
  • वजीरपुर – 310
  • नेहरू नगर – 289
  • आर के पुरम – 257
  • शादीपुर – 255
  • रोहिणी – 253
  • बुराड़ी – 254
  • न्यू मोती बाग – 250
  • इहबास – 231
  • जहांगीरपुरी – 227
  • ध्यानचंद स्टेडियम – 214
  • नरेला – 246
  • नार्थ कैंपस – 223
  • ओखला – 225
  • पूसा – 206
  • आर के पुरम – 257
  • सीरीफोर्ट – 235
  • सोनिया विहार – 226
  • विवेक विहार – 215

क्यों बढ़ रहा दिल्ली की AQI

बता दें कि दिल्ली की हवा हर साल अक्टूबर नवंबर के महीने में जहरीली हो जाती है। दरअसल, इसके पीछे का कारण इस महीने दिल्ली से सटे राज्यों में पराली का जबरदस्त तरीके से जलना रहता है। हरियाणा, उत्तरप्रदेश और पंजाब में धान की फसल कटाई के बाद इन महीनों में किसान अपनी बची पराली को जलाते हैं।

ये भी पढ़े 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.