होम / Delhi Air Pollution: खराब श्रेणी में दिल्ली एनसीआर की हवा से लोग परेशान, जानें आज का AQI लेवल  

Delhi Air Pollution: खराब श्रेणी में दिल्ली एनसीआर की हवा से लोग परेशान, जानें आज का AQI लेवल  

Reepu kumari • LAST UPDATED : February 21, 2024, 7:20 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Delhi AQI: अच्छे दिनों की उम्मीद हर इंसान को होती है। इस वक्त दिल्ली – NCR को भी साफ हवा का इंतजार है। दिपावली 2023 से यहां की हवा की हालत जो बिगड़ी है वो अब तक बरकरार है। हालात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि कई बार तो ग्रेप दो और तीन भी लागू करने की नौबत आ गई। हर दिन यहां की वायु गुणवत्ता सूचकांक में बदलाव दर्ज की जा रही है। कई बार तो AQI लेवल यहां के कई इलाकों 600 के पार भी पहुंच चुका है। अब बात कर लेते हैं आज की। दिल वालों की दिल्ली कहे जाने वाले शहर में सांस लेना भी दूभर हो रहा है। यहां 21 फरवरी दिन सोमवार यानि हफ्ते की शुरुआत लोगों की गंदी हवा के साथ हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों में हवा की हालत थोड़ी बेहतर लेकिन कई जगहों की हालत खराब है।

दिल्ली में मौसम

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन भर पारा स्तर 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और हवा की गति 3.65 के आसपास रहने की उम्मीद है। हवा 8.19 की रफ्तार के साथ 325 डिग्री के आसपास चलेगी। सूर्योदय का समय सुबह 06:55 बजे है, जबकि यह बुधवार को शाम 06:15 बजे अस्त होगा। सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में तापमान बुधवार को 17 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 16 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 13 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 15 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 14 डिग्री सेल्सियस, 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सोमवार को और मंगलवार को 19 डिग्री से।

नोएडा में मौसम

नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा का स्तर 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, हवा की गति 3.92 के आसपास रहेगी। हवा 8.55 की रफ्तार के साथ 271 डिग्री के आसपास चलेगी। सूर्योदय का समय सुबह 06:54 बजे है, जबकि यह बुधवार को शाम 06:14 बजे अस्त होगा। सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, नोएडा में तापमान बुधवार को 17 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 15 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 12 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 14 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 14 डिग्री सेल्सियस, 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सोमवार को और मंगलवार को 19 डिग्री से।

Also Read: स्वदेशी डिजिटल फ्लाइट तेजस ने भरी उड़ान, रक्षा मंत्री ने की सराहना

21 फरवरी 2024 का AQI

  • आनंद विहार- 290
  • श्री अरबिंदो मार्ग-288
  • आईटीआई जहांगीरपुरी-138
  • पंजाबी बाग- 278
  • नरेला-291
  • नोएडा -201-300

Also Read: पाकिस्तान में बनेगी शहबाज शरीफ की सरकार, ये दोनो पार्टी में होगी समझौता

AQI के बारे में

  • AQI शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’
  • 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’
  • 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’
  • 201 और 300 के बीच ‘खराब’
  • 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’
  • 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’
  • 450 से ऊपर बेहद ‘गंभीर’

Also Read: स्वदेशी डिजिटल फ्लाइट तेजस ने भरी उड़ान, रक्षा मंत्री ने की सराहना

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Salman Khan फायरिंग मामले में जोड़ा एक नया हिस्सा, मुंबई पुलिस ने किया Lawrence Bishnoi गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार – Indianews
GV Prakash Kumar ने पत्नी Saindhavi से तोड़ा रिश्ता, इस वजह से नहीं रहना चाहते साथ – Indianews
Lok Sabha Election: पूर्वजों का नाम लेकर सहानुभूति की राजनीति खेल रहे राहुल! जानें चुनाव से पहले पंडित नेहरू और दादी इंदिरा को याद करने का तर्क-Indianews
Micro Cheating: कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं कर रहा है आपको माइक्रो-चीट, जानिए इन कुछ संकेतो से-Indianews
Delhi-Meerut Expressway: काशी टोल प्लाजा पर कार चालक की दांबगई, महिला कर्मचारी को मारी टक्कर-Indianews
Hair Care: कॉफी से बढ़ा सकते है बालों की खुबसूरती, क्या है इसके इस्तेमाल करने का आसान तरीका – Indianews
Malaika Arora के बेटे ने मदर्स डे पर कर दी ये हरकत, शेयर की व्हाट्सएप चैट – Indianews
ADVERTISEMENT