होम / Delhi Chhath Puja : यमुना नदी के किनारे पूजा की नहीं मिली अनुमति

Delhi Chhath Puja : यमुना नदी के किनारे पूजा की नहीं मिली अनुमति

India News Editor • LAST UPDATED : November 6, 2021, 11:47 am IST

Delhi Chhath Puja लोगों ने उपराज्यपाल के आवास पर किया प्रदर्शन
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Delhi Chhath Puja छठ महापर्व के मद्देनजर दिल्ली सरकार की ओर से यमुना नदी के किनारे छठ मनाने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके चलते नाराज छठ पूजा संघर्ष समिति और पूर्वांचल नवनिर्माण संगठन के सदस्यों ने इस पर नाराजगी जताई। संगठन के लोगों ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास राजनिवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने उपराज्यपाल को एक ज्ञापन दिया।

Delhi Chhath Puja पूर्वांचल के लोगों से अन्याय

पूर्वांचल नवनिर्माण संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि पूर्वांचल के लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। यह पूर्वांचल के लोगों की आस्था से खिलवाड़ है, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के लोगों का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में बड़ी तादाद में लोग छठ महापर्व मनाते हैं।

Delhi Chhath Puja दो साल से नहीं मना छठ पर्व

पिछले दो साल से कोरोना महामारी के चलते महापर्व नहीं मनाया गया। अब सरकार यमुना नदी के किनारे छठ पूजा करने से मना कर रही है। संगठन का कहना है कि छठ पूजा यमुना नदी के किनारे ही मनाया जाएगा। दोनों संगठन के लोगों ने काफी देर तक उपराज्यपाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

Also Read : Attack on Corona : विदेशों में भी प्रयोग होगी भारत निर्मित वैक्सीन

Connect Us : Facebook Twitter

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.