Delhi CM Atishi:
India News (इंडिया न्यूज),Delhi CM Atishi: दिल्ली की हवा की गुणवत्ता तेजी से खराब हो रही है, और दिवाली के बाद स्थिति और बिगड़ने की आशंका है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को बताया कि दिल्ली सरकार धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है, लेकिन बदलते मौसम और तापमान में गिरावट से हालात और खराब हो सकते हैं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शनिवार सुबह 273 था, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। आनंद विहार, मुंडका, बवाना और वजीरपुर जैसे क्षेत्रों में हालात और भी गंभीर हैं, जहां AQI 333 से 366 के बीच दर्ज किया गया। ये सभी क्षेत्र ‘बहुत खराब’ श्रेणी में हैं।
राय ने बताया कि आनंद विहार में वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए 10 एंटी-स्मॉग गन तैनात की गई हैं। इसके अलावा, दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में धूल प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए लगभग 2.5 लाख निरीक्षण किए गए हैं। नियमों के उल्लंघन पर अब तक 17 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। उन्होंने कहा, “हम जनता से भी सहयोग की अपील करते हैं ताकि प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके।”
गोपाल राय ने यमुना नदी में सफेद झाग के लिए उत्तर प्रदेश को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वे यमुना को प्रदूषित कर रहे हैं, और दिल्ली सरकार इस समस्या को लगातार हल करने का प्रयास कर रही है। शुक्रवार को यमुना नदी सफेद झाग की मोटी परत से ढकी नजर आई, जिसे साफ करने का काम शुरू कर दिया गया है।
Umaria News: 2 सगी बहनों के साथ परिचित और उसके दोस्तों ने किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
मंत्री ने यह भी कहा कि दिवाली के बाद स्थिति और गंभीर हो सकती है, जिसके लिए केंद्र सरकार को आपातकालीन योजनाओं के तहत कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
Delhi Fire News: दिल्ली के मोतीलाल नेहरू कैंप की झुग्गियों में भीषण आग, 3 लोग झुलसे
India News (इंडिया न्यूज),J&K:दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को मुठभेड़ में पांच आतंकवादी…
Today Rashifal of 19 December 2024: 19 दिसंबर 2024 का दिन ज्यादातर राशियों के लिए…
India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh 2025: तीर्थराज प्रयागराज की संगम नगरी में महाकुम्भ-2025 महापर्व के आयोजन…
India News (इंडिया न्यूज)Prayagraj Tirth Purohit: तीर्थराज प्रयागराज का नाम आते ही हमारी स्मृति में…
India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh 2025: योगी सरकार महाकुम्भ 2025 के आयोजन के लिए विभिन्न आयामों…
India News (इंडिया न्यूज)Natural Farming in UP: भारतीय परंपरा में पतित पावनी, मोक्षदायिनी मानी जाने…