India News (इंडिया न्यूज),Delhi CM Oath News: दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का समय बदल गया है। शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा। इससे पहले यह कार्यक्रम 20 फरवरी को शाम 4.30 बजे रामलीला मैदान में होना था। तारीख में नहीं बल्कि समय में बदलाव हुआ है। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 19 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे का चुनाव किया जाएगा।

PM Modi यूं ही नहीं जान छिड़कते…भारत के लिए ये बड़े काम करता है छोटा सा Qatar, अरबों की डील जानकर फटी रह जाएंगी आखें

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं PM मोदी

इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को शाम 4.30 बजे होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक भी होगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक के बाद सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

बुधवार को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी विधायक दल की बैठक बुधवार को होगी। इस बैठक में नेता का चयन किया जाएगा जो दिल्ली का अगला सीएम होगा। साथ ही इस बैठक में शपथ ग्रहण समारोह के विवरण पर भी चर्चा होगी। मालूम हो, भाजपा 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आई है। शानदार जीत के साथ भाजपा ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन को समाप्त कर दिया। भाजपा ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 48 पर जीत हासिल की।

सीएम पद की दौड़ में ये नाम Delhi CM Oath News

मुख्यमंत्री पद के लिए कई नवनिर्वाचित विधायकों के नाम चर्चा में हैं। शीर्ष पद की दौड़ में सबसे आगे माने जाने वालों में प्रवेश वर्मा, भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय शामिल हैं। वर्मा ने विधानसभा चुनाव में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया था। वह जाट समुदाय से आते हैं। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में से एक माना जा रहा है। पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय समेत अन्य को भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में देखा जा रहा है। पार्टी में कई नेताओं का मानना ​​है कि राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की तरह भाजपा नेतृत्व यहां भी नवनिर्वाचित विधायकों में से किसी एक पर दांव लगा सकता है।

पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, घर में छिपे अपराधी, सामने आया Video