इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
कोरोना के मामलों में दिन प्रतिदिन उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं कुछ राज्यों में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने कई जिलों में मास्क लगाना भी अनिवार्य कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में हर रोज 1400 से ज्यादा मामले सामने आ रहे है। वहीं पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 1,422 कोविड -19 नए मामले सामने आये हैं जबकि कोई भी मोत दर्ज नहीं की गई है।
शनिवार को आये इतने केस
बुलेटिन के अनुसार, नए मामलों के साथ, दिल्ली का COVID-19 संक्रमण बढ़कर 18,94,254 हो गया, जबकि मरने वालों की संख्या 26,179 हो गई। शहर ने शनिवार को 4.72 प्रतिशत की सकारात्मकता दर और दो मौतों के साथ 1,407 कोविड मामलों की सूचना दी।
देशभर में कोरोना के इतने मामले
वहीं देशभर में कोरोना के मामलों में भी उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। आज फिर इस संख्या में कमी दर्ज की गई है। केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार सोमवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 3,207 नए केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 29 लोगों ने अपनी जान गंवाई है भारत में कोरोना की शुरुआत से अब तक कुल 5,24,093 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में 3,410 कोविड मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,60,905 हो गई है।
यह भी पढ़ें: जानिए आज का Corona Update, पिछले 24 घंटे में सामने आए 3,207 नए केस, इतने लोगों ने गंवाई जान
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube