India News(इंडिया न्यूज) Best Culture Destination: दुनिया भर के यात्रियों की पसंदीदा सांस्कृतिक स्थलों की सूची में भारतीय राजधानी दिल्ली ने अपनी खास जगह बना ली है। हाल ही में घोषित 2025 के ‘ट्रेवलर्स चॉइस अवॉर्ड्स’ में दिल्ली को विश्व के बेस्ट कल्चर डेस्टिनेशन्स की सूची में 8वां स्थान मिला है। यह सूची उन स्थलों को पहचान देती है, जो अपनी जीवंत कला, समृद्ध विरासत, और प्रेरणादायक सांस्कृतिक अनुभवों के लिए प्रसिद्ध हैं।
दिल्ली एक अनोखा मिश्रण इतिहास और आधुनिकता का
इस सूची में दिल्ली को उसके “उत्साही और रंगीन” व्यक्तित्व के लिए सराहा गया है। दिल्ली के चांदनी चौक, हौज खास विलेज, और लोदी कॉलोनी जैसे स्थानों ने वैश्विक पर्यटकों को आकर्षित किया है। राजधानी को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स की भरमार वाला शहर बताते हुए कहा गया है कि इसका इतिहास हर कोने में बसा हुआ है।
तीन वादे हैं जो पूरे नहीं कर सका… अरविंद केजरीवाल ने किया कबूल, कब तक होगा ये भी बताया
वैश्विक सूची में शामिल अन्य स्थान
दिल्ली के साथ-साथ इस सूची में बाली (इंडोनेशिया), हनोई (वियतनाम), और लंदन (यूके) जैसे सांस्कृतिक धरोहरों से भरपूर शहर भी शामिल हैं। बाली को इस साल का सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक स्थल घोषित किया गया है, जबकि लंदन ने शीर्ष स्थान पर रहते हुए बेस्ट फूड डेस्टिनेशन का भी खिताब जीता।
अलग-अलग श्रेणियों में भी भारत का जिक्र
सिर्फ सांस्कृतिक स्थलों में ही नहीं, बल्कि अन्य श्रेणियों में भी भारतीय स्थलों का जिक्र हुआ। दिल्ली ने इस बात को और भी मजबूत किया कि भारत में कला, इतिहास और विविधता का अद्वितीय मिश्रण है।
दिल्ली के लिए गर्व का पल
दिल्लीवासियों और पूरे देश के लिए यह गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि भारत अपनी सांस्कृतिक धरोहर और विविधता से दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता रहेगा। अब समय है कि दिल्ली और भारत के बाकी सांस्कृतिक स्थलों को और भी बेहतर बनाया जाए ताकि आने वाले वर्षों में भारत का नाम और ऊंचा हो सके।