India News (इंडिया न्यूज़),Delhi Election: दिल्ली में यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। बुधवार को राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह यमुना किनारे नजर आ रहे हैं।
यमुना नदी को लेकर क्या बोले राहुल गांधी
इस वीडियो के जरिए उन्होंने केजरीवाल पर तंज कसते हुए पूछा, “2025 आ गया, अब आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतजार कर रही है!” वीडियो में राहुल गांधी ने यमुना नदी की दयनीय स्थिति को दर्शाते हुए कहा कि यह “केंद्र और दिल्ली सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा है।” उन्होंने दावा किया कि यमुना की सफाई की बातें सिर्फ जुमला साबित हुई हैं और इसे भ्रष्टाचार का जरिया बना लिया गया है।
इन मूलांक के जातकों की जागेगी किस्मत, घर मे लग सकता है पैसों का अंबार, जानें आज का अंक ज्योतिष
अरविंद केजरीवाल पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी ने अपनी एक जनसभा में भी इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पांच साल पहले वादा किया था कि यमुना का पानी पीने योग्य बनाया जाएगा, लेकिन आज भी स्थिति बदतर है। उन्होंने दिल्ली सरकार और केंद्र पर आरोप लगाया कि दोनों ने इस समस्या को हल करने के बजाय सिर्फ प्रचार किया है। कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है। जहां आम आदमी पार्टी इस हमले का जवाब देने की तैयारी कर रही है, वहीं बीजेपी ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है। दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों से पहले यमुना प्रदूषण का मुद्दा एक बड़ा राजनीतिक विवाद बनता जा रहा है।
मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से कड़ाके की ठंड करेगी परेशान; जानें आज की ताजा अपडेट